छपार पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, घायल बदमाश सहित दो गिरफ्तार
1 min read
छपार पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, घायल बदमाश सहित दो गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर 11 जून प्राप्त समाचार के अनुसार
थाना छपार पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 अभियुक्त घायल सहित 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार।
गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किये गये लैपटॉप, कैमरा, लेंस अन्य उपकरण, 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर तथा 01 मोटरसाईकिल बरामद।
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय “मेरठ जोन मेरठ” एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय “सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर” के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनाराण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी सदर एवं थाना प्रभारी थाना छपार के नेतृत्व में थाना छपार पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 06.06.2025 को वादी द्वारा थाना छपार पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि थानाक्षेत्र छपार के अन्तर्गत टोर्ची होटल पर बसे से उनका बैग चोरी कर लिया गया जिसमें कैमरा, लेंस व लेपटॉप आदि सामान था। थाना छपार पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 148/2025 धारा 305(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम दिनांक 10.06.2025 की रात्रि को छपार-रोहाना मार्ग बिजोपुरा रजवाहा पटरी पर चैकिंग कर रही थी इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार 02 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जन्हे पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा मोटरसाइकिल को रजवाहा पटरी से खडंजा पर मोड दिया गया। संदिग्धों के बदमाश होने का शक होने पर पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल का पीछा किया गया। पुलिस द्वारा पीछा किये जाने पर बदमाशों की हडबडाहट में मोटरसाईकिल फिसल कर गिर गयी तथा बदमाश मोटरसाईकिल को वहीं छोड खेंतो में भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की घेराबन्दी की गयी। अपने आप को पुलिस टीम से घिरा देख बदमासों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग से स्वंय को बचाते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश घायल हो गय़ा। (बांये पैर में घुटने के नीच गोली लगी है) पुलिस टीम द्वारा बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा उसका साथी दूसरे साथी बदमाश को पुलिस टीम द्वारा कांबिग के दौरान आवश्यक बल प्रयोग कर समय 23.30 बजे गिरफ्तार किया गया।
घायल/गिरफ्तार अभिय़ुक्तगण के कब्जे से चोरी किये गये लैपटॉप, कैमरा, लेंस अन्य उपकरण, 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर तथा 01 मोटरसाईकिल बरामद की गयी। थाना छपार पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा गिरफ्तार व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. कमल कुमार रेल्हन पुत्र मुकन्द लाल रेल्हन नि0 म0न0 MCF.A/25, गली न0 07 भीकम कालौनी बल्लभगढ थाना बल्लभगढ जनपद फरीदाबाद, हरियाणा, उम्र करीब 38 वर्ष (घायल)
2.सुमित पुत्र तिरसपाल नि0 f-22 राजीव नगर थाना बेगमपुर नई दिल्ली, उम्र करीब 24 वर्ष
बरामदगी-
✅ 03 कैमरा
✅ 04 कैमरा लैंस
✅ 03 लेपटॉप (विभिन्न कम्पनियों के)
✅ 01 आई पैड
✅ 01 पासपोर्ट
✅ अन्य उपकरण( मैमोरी कार्ड बॉक्स, की- बोर्ड, डाटा केबल, यूएसबी केबल, कैमरा बैटरी चार्जर, माउस, कम्प्यूटर हार्ड डिस्क आदि)
✅ 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर
✅ 03 बैग
✅ 01 मोटरसाईकिल (बिना नंबर)
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
1.मु0अ0सं0- 148/2025 धारा 305(2)/317(2)/317(1)/109(1) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना छपार, मुजफ्फऱनगर।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्त कमल उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0- 148/2025 धारा 305(2)/317(2)/317(1)/109(1) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना छपार, मुजफ्फऱनगर।
2. ई एफआईआर 80055329 धारा 303(2) बीएनएस थाना सिविल लाईन नार्थ, दिल्ली।
3. मु0अ0सं0 373/24 धारा 303(2)/317(2) थाना बाबुगढ, हापुड।
गिरफ्तार अभियुक्त सुमित उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0- 148/2025 धारा 305(2)/317(2)/317(1)/109(1) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना छपार, मुजफ्फऱनगर।
2. ई एफआईआर 80055329 धारा 303(2) बीएनएस थाना सिविल लाईन नार्थ, दिल्ली।
पूछताछ का विवरण-* प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा दिनांक 06.06.2025 को थानाक्षेत्र छपार के अन्तर्गत टोर्ची होटल पर एक बस से बैग चोरी किया था जिसमें लैपटॉप व कैमरा , कैमरा लैंस आदि सामान था। हमलोग चोरी किये गये सामान के लेकर वहां से फरार हो गये। थानाक्षेत्र छपार से चोरी किए बैग में मिले 01 लैपटॉप को हमने कैसीफाई पर 19,900 रूपये में बेच दिया तथा प्राप्त रूपयो को मौज मस्ती में खर्च कर दिया उसके बाद हमने हिमाचल के मण्डी जिले से एक बैग चोरी किया जिसमें भी लैपटॉप आदि सामान था। हमारे पास से बरामद सामान हमने थानाक्षेत्र छपार के टार्ची होटल से पर बस से व हिमाचल के मण्डी से चोरी किया है तथा मोटरसाईकिल को भी 02 वर्ष पूर्व दिल्ली से चोरी किया था। इसी मोटरसाईकिल का प्रयोग हमलोग चोरी की घटना कारित करने में करते हैं। अभियुक्तगण द्वारा थानाक्षेत्र छपार में टार्ची होटल पर बस से बैग चोरी करने की घटना को स्वीकार किया गया।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 श्री मशकूर त्यागी थाना छपार, मुजफ्फरनगर।
2.उ0नि0 श्री सत्यप्रकाश यादव थाना छपार, मुजफ्फरनगर।
3.उ0नि0 श्री रजत कुमार थाना छपार, मुजफ्फरनगर।
4. उ0नि0 श्री पवन कुमार थाना छपार, मुजफ्फरनगर।
5.का0 1226 शिवम चौधरी थाना छपार, मुजफ्फरनगर।
6.का0 2185 रामप्रकाश पोनिया थाना छपार, मुजफ्फरनगर।


