नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 5, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

महानिदेशक कारागार श्री पी.सी. मीना ने जेल अधीक्षकों के साथ की बैठक

1 min read

महानिदेशक कारागार श्री पी.सी. मीना ने जेल अधीक्षकों के साथ की बैठक

जेल अधीक्षकों को कारागार व्यवस्था में और सुधार करने के दिये निर्देश

सीसीटीवी निगरानी और निर्माणाधीन जेलों के समय पर पूरा होने के दिये निर्देश

ओवरक्राउडिंग, बजट, जेल सुरक्षा, ‘वन जेल-वन प्रोडक्ट’ योजना, बंदियों की रिहाई, ई-प्रिज़न्स प्रणाली पर और महिला बंदियों की सुरक्षा पर भी दिया ज़ोर

लखनऊ, 18 जून 2025।

महानिदेशक कारागार श्री पी.सी. मीना ने बुधवार को कारागार मुख्यालय, लखनऊ में सभी जेल अधीक्षकों एवं क्षेत्रीय उप महानिरीक्षकों के साथ परिचयात्मक बैठक ली। बैठक में सभी वरिष्ठ अधीक्षकों एवं अधीक्षकों ने अपना परिचय देते हुए अपने जेल के बारे में बताया।

महानिदेशक श्री मीना ने सभी जेल परिसरों में सीसीटीवी कैमरों के सतत एवं प्रभावी संचालन तथा मुख्यालय में उनकी लाइव फीड की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन जेलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने ई-प्रिज़न्स प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन तथा बंदियों के सुधारात्मक प्रयासों को और अधिक सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। महिला बंदियों के लिए समुचित सुविधाएँ एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में विभागीय कार्यप्रणाली, कार्यबल की वर्तमान स्थिति, कारागारों में ओवरक्राउडिंग की समस्या एवं उसके निराकरण, बजटीय प्रावधानों, निर्माणाधीन जेलों की प्रगति, जेल सुरक्षा व्यवस्था, आधुनिकीकरण, ‘वन जेल-वन प्रोडक्ट’ योजना, बंदियों की समयपूर्व रिहाई तथा सुधारात्मक प्रयासों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर श्री धर्मेंद्र सिंह अपर महानिरीक्षक कारागार प्रशासन, श्री पी.एन. पांडेय उपमहानिरीक्षक कारागार मुख्यालय,
श्री कुंतल किशोर पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली रेंज, पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ रेंज श्री सुभाषचंद्र शाक्य, उपमहानिरीक्षक प्रयागराज रेंज श्री राजेश श्रीवास्तव, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री प्रदीपगुप्ता, डॉ रामधनी उपमहानिरीक्षक लखनऊ, उपमहानिरीक्षक श्री शैलेंद्र कुमार मैत्रेय, निदेशक उद्योग श्री मनोज कुमार चौरसिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon