नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 5, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया


*अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया किसान दिवस, सुनी गई किसानों की समस्याएं*

================================

*अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए किसानों की समस्याओं का समय अंतर्गत निस्तारण किया जाए।*

================================

*किसानों को किसान हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारी द्वारा प्रदान की गई।* ================================

 

मुजफ्फरनगर दिनांक 18 जून 2025 अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभागार में किसान दिवस आयोजित किया गया।

किसान दिवस में कृषकों को गत किसान दिवस की शिकायतों के निस्तारण की जानकारी जिला कृषि अधिकारी द्वारा दी गयी, तथा आयोजित किसान दिवस में कृषकों की विभिन्न विभागों की 31 शिकायतें प्राप्त हुई तथा कृषकों को कृषि एवं कृषि से जुडे विभागों की योजनाओं की जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारी द्वारा दी गयी।

एकीकृत रूप से कृषि एवं अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओ की सम्पूर्ण जानकारी के साथ किसानो के लाभ के लिये संचालित योजनाओं में दी जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी, किसानो को अनुदान पर कृषि निवेश एवं अन्य उपकरणों की जानकारी, संचालित योजनाओं के लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया सम्बन्धी जानकारी, किसानो को विभिन्न विभागों द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के लाभों से अवगत कराया। किसानों द्वारा अवगत कराया गया कि विद्युत बिल अधिक आने से जनपद के कृषक परेशान है, उनके गांव में कैंप लगाकर विद्युत बिल सही कराए जाएं तथा कृषकों के केसीसी बनाने में बैंक अधिकारीगण पूर्ण सहयोग करें।

उक्त सभी समस्याओं के विषय में अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा उपस्थित अधिकारियों को स्वयं संज्ञान लेकर शिकायतों का समय से निस्तारण कराने हेतु निर्देशिता किया गया तथा निस्तारण आख्या की साफ्ट कापी जन शिकायत मोबाईल ऐप पर अपलोड करने तथा हार्ड कापी उप कृषि निदेशक कार्यालय में उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया तथा आगामी किसान समाधान दिवस पर सम्बन्धित अधिकारियों को समय से किसान समाधान दिवस में उपस्थित होने हेतु भी निर्देशित किया गया ।अन्त में उपनिदेशक कृषि श्री प्रमोद कुमार सिरोही ने अपना परिचय देते हुए,सभी कृषकों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए किसान दिवस का समापन किया

किसान दिवस में नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, उपनिदेशक कृषि श्री प्रमोद कुमार सिरोही, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री सुनील कुमार तेवतिया, जिला कृषि अधिकारी श्री राहुल सिंह तेवतिया सहित संबंधित विभाग के अधिकारी गण एवं किसान उपस्थित रहे ।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon