डकैती डालने की योजना बना रहे थे मीरापुर पुलिस से हो गई मुठभेड़
1 min read
डकैती डालने की योजना बना रहे थे मीरापुर पुलिस से हो गई मुठभेड़: दो बदमाश घायल गिरफ्तार। *मीरापुर मुजफ्फरनगर 22 जून प्राप्त समाचार के अनुसार थाना मीरापुर पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ डकैती की योजना बना रहे 02 शातिर अभियुक्त घायल सहित कुल 05 अभियुक्तगण किए गए गिरफ्तार।*
▪️ *गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 मोटरसाइकिल तथा अवैध शस्त्र बरामद।*
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी जानसठ एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मीरापुर के नेतृत्व में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा दिनांक 21/22.06.2025 की रात्रि को दौराने पुलिस मुठभेड़ डकैती की योजना 02 शातिर अभियुक्त(घायल ) सहित कुल 05 अभियुक्तगण को ग्राम वलीपुरा चौराहा के पास बंद पड़े कोल्हू से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 02 स्पलेण्डर मोटरसाइकिल तथा अवैध शस्त्र बरामद किए गए। घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संजय कुमार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में दिनांक 21/22.06.2025 की रात्रि को थाना मीरापुर पुलिस को दौराने गस्त मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम वलीपुरा चौराहा के पास बंद पड़े कोल्हू में कुछ संदिग्ध लोग बैठे हैं जो किसी घटना करने की फिराक में हैं । सूचना पर थाना मीरापुर पुलिस तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची तथा बंद पड़े कोल्हू की घेराबंदी की गयी तो वहां बैठे व्यक्तियों द्वारा खुद को पुलिस से घिरता देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया तथा जंगल की तरफ भागने लगे। बदमाशों के फायर से पुलिस टीम बाल-बाल बची तथा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तथा पुनः पुलिस टीम पर फायर किया गया। थाना मीरापुर पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 02 बदमाश 1. शादाब पुत्र बाजिद निवासी ग्राम बुन्टा थाना गढी पुख्ता जनपद शामली (दाहिनें पैर में गोली लगी है) व 2. आकिल पुत्र जाबिर निवासी ग्राम बुन्टा थाना गढी पुख्ता जनपद शामली ( वांये पैर में गोली लगी है।) घायल हो गए तथा 03 अन्य अभियुक्तगण को थाना मीरापुर पुलिस टीम द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया । घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 127 /2025 धारा 109(1),310(4),310(5),317(5) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घायल / गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम / पताः-*
*1.* शादाब पुत्र बाजिद निवासी ग्राम बुन्टा थाना गढी पुख्ता जनपद शामली(घायल) उम्र करीब 24 वर्ष।
*2.* आकिल पुत्र जाबिर निवासी ग्राम बुन्टा थाना गढी पुख्ता जनपद शामली(घायल) उम्र करीब 23 वर्ष।
*3.* आसिफ पुत्र जान मौ0 निवासी हुसैनाबाद भनवाडा थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर उम्र करीब 20 वर्ष।
*4.* हकीकत पुत्र जाहिद निवासी हुसैनाबाद भनवाडा थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर उम्र करीब 20 वर्ष।
*5.* सागर पुत्र जयचन्द निवासी नयागांव थाना रामपुर मणिहारन जनपद साहरनपुर उम्र करीब 25 वर्ष।
*बरामदगीः-*
✅ 02 स्पलेण्डर मोटरसाइकिल ।
✅ 02 तमंचा मय 02 खोखा व 03 जिंदा कारतूस 315 बोर ।
✅ 01 नाजायज चाकू ।
*नोट-* थाना मीरापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के विस्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
*1.* उ0नि श्री ललित कुमार थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर ।
*2.* उ0नि0 विवेक श्री चौधरी थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर ।
*3.* है0का0 184 कालूराम थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर ।
*4.* है0का0 461 जितेन्द्र सिंह थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर ।
*5.* का0.802 सचिन कुमार थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर ।
*6.* का0 2190 पिन्कू शर्मा थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर ।
*7.* का0938 रोहित बिधूडी थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर ।


