नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

हर व्यक्ति को बिना दवा के रोगमुक्त होना है तो नियमित योग करें

1 min read

*हर व्यक्ति को बिना दवा के रोगमुक्त होना है तो नियमित योग करें – डॉ सुरेन्द्र चौधरी*

 

*‘‘केन्द्रीय संचार ब्यूरो, लखनऊ द्वारा 11वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास का आयोजन*

 

 

*योग पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उपस्थित जनसमूह ने जीते कई पुरस्कार*

 

लखनऊ

ग्यारहवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर केन्द्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, लखनऊ द्वारा दिनांक 21 जून 2025 को अंतराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के बिरसा मुंडा प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ सुरेन्द्र चौधरी, माननीय सभापति संसदीय समिति, उत्तर प्रदेश ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए बताया कि योग का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि हम देश के हर व्यक्ति को बिना दवा के रोगमुक्त होना है तो प्रति दिन योग करने की जरूरत है। देश के हर व्यक्ति को निरोग रखने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का ऐलान किया। जो पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मना रही है।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रोफेसर राज कुमार मित्तल, कुलपति, बीबीएयू ने बताया कि योग को पूरी दुनियां ने अपनाया है तो जरूर ही इसके फायदे है, योग पर रिसर्च करने और इसको और भी मजबूत परंपरा बनी रहे इसपर काम करना है। योग परंपरा को नई पीढ़ी को भी सीखने के लिए प्रेरित करना होगा।

इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो के निदेशक, श्री मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा इस तरह के कार्यक्रम अलग-अलग थीम पर पूरे प्रदेश में आयोजित किया जाता है और इस विश्वविद्यालय में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभाग द्वारा योग पर आधारित चित्र प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी श्री जय सिंह ने बताया की कार्यक्रम के दौरान उपस्थित योग प्रेमियों के बीच प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम करते हुए बताया कि योग जीवन का सबसे बढ़िया और अच्छा साधन है जो निःशुल्क हम सभी के स्वास्थ्य को बनाये रखता है, हम सभी को नियमित योग करना चाहिए और माननीय प्रधानमंत्री जी के इस अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए ।

 

केन्द्रीय संचार ब्यूरो द्वारा आयोजित योग सत्र में विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों और विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को योग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ दीपेश्वर सिंह द्वारा योग के विभिन्न आसनों के बारे में बताने के साथ साथ योगाभ्यास भी कराया, जिसमें अनुलोम-विलोम, कपाल भाँति, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार व शवासन इत्यादि प्रमुख आसन रहे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर व डीन डीएस यादव जी ने सभी अतिथियों और योग प्रेमियो का धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस कार्यक्रम में योग पर आधारित जादू कार्यक्रम और कठपुतली नृत्य के साथ साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विजयी प्रतिभागियों और विद्यार्थियों को विभाग की तरफ से मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया |

इस अवसर पर डॉ अश्वनी कुमार सिंह, कुलसचिव, डॉ एमपी सिंह, डॉ शरद सोनकर, डॉ शिल्पी वर्मा, डॉ रचना गंगवार, डॉ नरेंद्र कुमार, पीआईबी के निदेशक दिलीप शुक्ला, सुंदरम चौरसिया,भावना शर्मा डोली देवी आर्य जयवर्धन, सागर सैनी, पूर्णिमा सिंह, लक्ष्मण शर्मा, अमन,राजेश दिवाकर, सचिन सिंह, संतोष शर्मा, गोविंद कश्यप, जितेंद्र पाल, परवेज आलम, कुमार सहित सैंकड़ों आमजन व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

**

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon