मेडिकल कॉलेज में जरूरतमंदों को भोजन वितरण कर समाजसेवी अब्दुल वहीद ने
1 min read
मेडिकल कॉलेज में जरूरतमंदों को भोजन वितरण कर समाजसेवी अब्दुल वहीद ने मनाया अपना 51 वां जन्मदिन
गंभीर रोग से पीड़ित मरीजों के तीमारदारों को वितरित किया गया भोजन व फल, बच्चों को बांटा गुब्बारा
जन्मदिन पर रैन बसेरे हेतु विजय श्री फाउंडेशन को भेंट किया 11 बेड
जन्मदिन पर पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लेकर लगाए 51 पेड़
लखनऊ।कर्मठ समाजसेवी अब्दुल वहीद ने आज अपने 51 वे जन्मदिन को सेवा दिवस के रुप में मनाया।
अब्दुल वहीद ने पिछले 18 वर्षों से केजीएमयू मे सेवा भाव से कार्यरत विजय श्री फाउंडेशन की प्रसादम सेवा के माध्यम से न्यूरोलॉजी विभाग के सामने स्थित भोजनगृह से जरूरतमंद मरीजों और तीमारदारों को भोजन के साथ साथ फल भी वितरित किया।इसी क्रम में आज प्रसादम सेवा द्वारा संचलित रैन बसेरे में भी भोजन वितरण किया गया।इस बार के जन्मदिन पर विशेष बात यह रही कि उन्होंने शहर के कई झोपड़ पट्टी में भी बच्चों को गुब्बारा, बैग,बिस्कुट,नमकीन, फल आदि का वितरण भी किया।
जिससे वहाँ पर उपस्थित बच्चे बहुत खुश हुए और उनको जी भर के दुआएं देते हुए कहा कि अपनी खुशी को आप हमारे साथ मना रहे हैं यह हम लोगों को भी बहुत अच्छा लग रहा है।हमारे लिए भी ये बहुत खुशी का मौका है कि हमको आप अपने जन्मदिन की खुशी में शामिल कर रहे हैं। ईश्वर आपको लंबी उम्र दे और ऐसे ही आप सेवा की भावना के साथ में सभी लोगों का सहयोग करते रहे। श्री वहीद ने कैसरबाग स्थित अपने आवास पर भी आने वाले गरीब, असहाय लोगों को वस्त्र देकर भी सेवा दीं।उल्लेखनीय है कि पत्रकार अब्दुल वहीद समय-समय पर लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा
समय समय पर वह जरूरतमंदों को राशन,दवा,आदि देकर सहयोग किया जाता रहा है।आज केजीएमयू स्थित प्रसादम मे संस्था के संचालक विशाल सिँह फ़ूडमैन ने समाज सेवी अब्दुल वहीद को उनके जन्म दिवस की बधाइयाँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और समाज के लोगो से जरूरत मंद लोगो की मदद के लिए और सक्रियता से आगे आने का आह्वान किया।उन्होंने जन्म दिन के मौके पर अब्दुल वहीद द्वारा 11बेड दिए जाने पर विशेष रूप से धन्यवाद भी दिया।
आज के इस कार्यक्रम मे श्री विशाल सिँह फ़ूडमैन एवं उनके सहयोगी गण, तथा अन्य शुभकामनायें देने वालों मे जुबैर अहमद,नजम अहसन,कुदरत उल्ला खान,संजय कुमार गुप्ता, आरिफ मुकीम,राशिद जमील,डॉ आदिल,अवधेश सोनकर,विजय गुप्ता,राम बाबू,तौसीफ आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे


