नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आईपीएस आदित्य बंसल ने फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा का कराया एहसास

1 min read

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आईपीएस आदित्य बंसल ने फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा का कराया एहसास। *आगामी पर्व एवं त्यौहारो को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद में कानून एवं शान्ति व्यस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर द्वारा थानाक्षेत्र बुढ़ाना में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।*

 

▪️ *फ्लैग मार्च उपरांत महोदय द्वारा थाना बुढ़ाना पर नियुक्त विवेचकों का लिया गया अर्दली रूम, दिए गये आवश्यक दिशा निर्देश।*

आगामी पर्व एवं त्यौहारो के दृष्टिगत जनपद मुजफ्फरनगर में कानून एवं शान्ति व्यस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 04.07.2025 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल द्वारा थानाक्षेत्र बुढ़ाना के प्रमुख चौराहो, बाजारों, संवेदनशील स्थानों तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया। इस दौरान महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को लगातार भ्रमणशील रहकर पेट्रोलिंग करने, ड्रोन के माध्यम से छतों एवं संवेदनशील स्थानों की निगरानी करने, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी बुढाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक बुढ़ाना श्री आनन्द देव मिश्र सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

निरीक्षण उपरांत महोदय द्वारा थाना बुढ़ाना पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम के दौरान महोदय द्वारा थानों पर लम्बित विवेचनाओं, महिला सम्बन्धी अपराध, प्रार्थना पत्रों, वांछित/वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के विषय में जानकारी करते हुए सभी विवेचकों को लम्बित विवेचनाओं के निष्पक्ष निस्तारण एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को थानाक्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब, जुआ व सट्टा की पूर्णतः रोकथाम करने, शातिर अपराधियों/हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन करने तथा आम जनता से शालीनतापूर्ण व्यवहार करने, महिला सम्बन्धी अपराधों की जाँचकर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने व थाना क्षेत्र में नियमित रूप से पैट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। तदोपरान्त महोदय द्वारा गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को कड़ाई से पालन करने एंव अवैध खनन, पशु, वन तथा भूमाफियाओं को अभियान चलाकर चिन्हित कर उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कडी कानूनी कार्यवाही करने तथा हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर चेकिंग करने एवं फ्लाई सीट में चेकिंग की प्रविष्टियां पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। अंत में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय द्वारा समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जानकर तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon