नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

तहसील जानसठ में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस


*तहसील जानसठ में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस* ।

—————————————— *जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारी निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ताओं से फोन पर वार्ता कर लिया जाए तथा शिकायत के निस्तारण का फीडबैक भी लिया जाए।*

===============================

मुजफ्फरनगर दिनांक 0 5 जुलाई 2025 जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में तहसील जानसठ के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

संपूर्ण समाधान दिवस में राशन कार्ड, भूमि विवाद, नगर पालिका, नगर पंचायत राजस्व से संबंधित, श्रम विभाग से संबंधित ,पेंशन, विद्युत विभाग से संबंधित, सड़क आदि संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई।

तहसील समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने शिकायत रजिस्टर का अवलोकन किया तथा शिकायतकर्ताओं से फोन पर वार्ता कर फीडबैक लिए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का संबंधित विभाग के अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण कराएं । यदि कोई ऐसी शिकायत जिसका है,जिसका निस्तारण नहीं हो सकता है,उसके संबंध में शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए।। उन्होंने निर्देश दिए संपूर्ण समाधान में प्राप्त शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर ससमय व गुणवत्तापूर्ण एवं संतोष जनक निस्तारण किया जाए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आइजीआरएस एवं संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त का गुणवत्ता परक एवं समय अंतर्गत निस्तारण किया जाए । उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए आइजीआरएस की शिकायत कंप्यूटर पर अपलोड होने से पहले शिकायत को अच्छी तरह से पढ़ लें उसके बाद ही कंप्यूटर पर अपलोड कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए यदि किसी स्तर पर कोई शिकायत का निस्तारण में लापरवाही बरती जाती या पेंडिंग में होती है, तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की कोई लापरवाही ना बरती जाए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 41 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 02 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को संदर्भित करते हुए निर्देशित किया कि पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से मौके पर पहुंच कर शिकायतकर्ता से शिकायत के सम्बन्ध में फीडबैक लें कि बह संतुष्ट है,और मौके का फोटो भी कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण,उप जिलाधिकारी जानसठ श्री जयेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री अनिल कुमार तेवतिया, तहसील दार श्री मती श्रद्धा गुप्ता, डीसी मनरेगा, जिला प्रोबेशन अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, जिला मत्स्य अधिकारी,सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon