तहसील बुढ़ाना में अपर जिलाधिकारी प्रशासन व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की
*तहसील बुढ़ाना में अपर जिलाधिकारी प्रशासन व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।*
बुढ़ाना मुजफ्फरनगर 5 जुलाई प्राप्त समाचार के अनुसार आज दिनांक *05 .07. 2025* को तहसील बुढ़ाना में अपर जिलाधिकारी महोदय प्रशासन श्री संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल व उपजिलाधिकारी महोदया बुढ़ाना मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, विद्युत,चकबंदी आदि विभागों से कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 06 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
अन्य शिकायतों के निस्तारण हेतु अधिकारियों द्वारा सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि जल्द से जल्द सभी शिकायतों का गुणवत्ता परक निस्तारण करके आख्या प्रस्तुत करें शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया में मौके का स्थलीय निरीक्षण एवं शिकायतकर्ता के संपर्क अनिवार्य रूप से किया जाए तथा मौके की फोटोग्राफ्स भी शिकायत निस्तारण प्रक्रिया में संलग्न किए जाएं।
शिकायतों का गुणवत्ता परक निस्तारण शासन की प्राथमिकता है‚ इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए


