मुजफ्फरनगर में होने वाली अग्नि वीर सैनिकों की भर्ती के संबंध में
1 min read
मुजफ्फरनगर में होने वाली अग्नि वीर सैनिकों की भर्ती के संबंध में हुई बैठक। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
अध्यक्षता में जनपद में अग्निवीर भर्ती सुरक्षा के संबंध में जिला पंचायत सभागार में बैठक हुई आयोजित।
जनपद में अग्निवीर भर्ती के तहत भारतीय सेना की ओर से 21 अगस्त से 08 सितम्बर तक रैली का आयोजन किया जाएगा
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जनपद में अग्निवीर भर्ती सुरक्षा के संबंध में जिला पंचायत सभागार में बैठक हुई आयोजित।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कहा कि 21 अगस्त से 08 सितम्बर 2025 तक चौधरी चरण सिंह स्टेडियम, जनपद मुजफ्फरनगर में अग्निवीर भर्ती रैली की प्रक्रिया चलेगी।
जनपद में अग्निवीर भर्ती के तहत भारतीय सेना की ओर से 21 अगस्त से 08 सितम्बर तक रैली का आयोजन किया जाएगा भर्ती रैली में प्रदेश के 13 जनपदों के अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। रैली में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, गौतमबुद्धनगर, हापुड, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ और बुलंदशहर के अभ्यर्थी आएंगे।
उन्होंने बताया कि भर्ती रैली में लगभग 17 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। जनपद में प्रतिदिन लगभग 1200 अभ्यर्थी भाग लेंगे ।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने सभी संबंधित जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए सेना भर्ती रैली में जिनको दायित्व दिए गए हैं,उनका निर्वहन करते हुए भर्ती प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराए। उन्होंने निर्देश दिए जिनकी ड्यूटी रात्रि एवं दिन में जहां पर लगी है, वह ड्यूटी पर मौजूद रहे। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने सम्बन्धित जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को पेयजल, साफ-सफाई, बेरीकेटिंग, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, लाइट, शौचालय, एम्बुलेंस एवं चिकित्सा आदि की समुचित व्यवस्था को देखने तथा संबंधित अधिकारियो के मोबाइल नंबर अपने पास रखने एवं आपस में समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्थाओं को देखने के भी निर्देश दिए।
रेलवे व परिवहन विभाग को पर्याप्त मात्रा में बसों को संचालन करने एवं अग्निशमन विभाग को रैली स्थल पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए समुचित व्यवस्थाओं पर ध्यान रखने की आवश्यकता है।
पुलिस अधीक्षक क्राइम ने सभी जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के अधिकारियों को निर्देश दिए सेना भर्ती रैली में पुलिस की पर्याप्त मात्रा में ड्यूटी लगी है, पुलिस के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाते हुए भर्ती प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराए।
इस अवसर पुलिस अधीक्षक इंदु सिद्धार्थ समस्त जोनल मजिस्ट्रेट, सैक्टर मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि जनपद मुजफ्फरनगर में लोकप्रिय जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने ही इस संदर्भ में कड़े दिशा निर्देश जारी करते हुए कहां है कि अग्नि वीर सैनिकों की भर्ती में हर प्रकार से पारदर्शिता रखी जाए और समुचित सुरक्षा व्यवस्था रखी जाए ताकि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े नुमाइश ग्राउंड में होने वाली अग्नि वीर सैनिकों की भर्ती के संदर्भ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा नुमाइश ग्राउंड मुजफ्फरनगर का निरीक्षण किया जा चुका है और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए जा चुके हैं आज इन्हीं व्यवस्थाओं को दृष्टिगत इस बैठक का आयोजन किया गया है


