प्रतिबंधित मांस के कारोबारी से पुलिस की मुठभेड़ घायल अवस्था में गिरफ्तार
1 min read
प्रतिबंधित मांस के कारोबारी से पुलिस की मुठभेड़ घायल अवस्था में गिरफ्तार
थाना बुढाना पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 शातिर गौकश अभियुक्त घायल/गिरफ्तार।*
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र, 01 स्कूटर व 01 रेहडा में भरा हुआ करीब 200 किलो ग्राम गौमांस बरामद।*
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह एवं थाना प्रभारी बुढ़ाना के कुशल नेतृत्व में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 21.08.2025 को थाना बुढ़ाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 02 व्यक्ति आवारा गौवंश की कांधला, शामली में गोकशी कर अपने रेहडे व स्कूटर की डिग्गी में भकर मेरठ बेचने जा रहे है। सूचना पर थाना बुढ़ाना पुलिस टीम गढ़ी चौराहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग करने लगा कुछ समय पश्चात 02 व्यक्ति 01 रेहडे व 01 स्कूटर को लेकर आते हुए दिखाई दिये जिन्हे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया तो उक्त व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर रेहडे व स्कूटर को लेकर बायवाला चौराहे की तरफ भागने लगें। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्तियों का पीछा किया गया। आगे चलकर दोनो व्यक्तियों द्वारा रेहडे व स्कूटर को कच्चे रास्ते मोड दिया, रास्ता कच्चा होने के कारण रेहडा मिटटी में फस गया तथा स्कूटर अनियंत्रित होकर गिर गया। दोनो व्यक्ति रेहडे व स्कूटर को छोड़कर पुलिस टीम पर फायर करते हुए ईख के खेत की तरफ भागने लगे। अभियुक्तगण द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें एक बदमाश घायल हो गया जिसे पुलिस टीम घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा दूसरा बदमाश ईख के खेत में फरार हो गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त बदमाश की काम्बिंग की जा रही हैं। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र, 01 स्कूटर व 01 रेहडा में भरा हुआ मांस बरामद किया गया। थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर स्कूटर की डिग्गी व रेहडे में भरे हुए मांस की जांच करायी गयी जिसमें प्रथमदृष्टया गौमांस की पुष्टी हुई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* साबुद्दीन उर्फ साबू पुत्र कालू निवासी निरपडा थाना दोघट जनपद बागपत हाल पता मौहल्ला रेता वाला कस्बा व थाना कैराना शामली।
*बरामदगी का विवरण-*
✅ 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व एक खोखा कारतूस 315 बोर।
✅ 01 स्कूटर
✅ 01 रेहडा
✅ गौमांस करीब 200 किलोग्राम
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
*1.* मु0अ0सं0- 347/2025 109(1) बीएनएस, 3/25/28 आयुध अधिनियम व 3/5/8 सीएस एक्ट थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तार अभियुक्त साबुद्दीन उर्फ साबू का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0स0 558/2016 धारा 323/354(ख)/452/504/506 भादवि थाना कैराना, शामली।
*2.* मु0अ0स0 578/2016 धारा 147/307/504/506 भादवि थाना कैराना, शामली।
*3.* मु0अ0स0 131/2018 धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना कैराना, शामली।
*4.* मु0अ0स0 90/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम व 272/273 भादवि थाना कैराना, शामली।
*5.* मु0अ0स0 166/2025 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट थाना कैराना, शामली।
*6.* मु0अ0स0 169/2025 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट, 3/25/27 आयुध अधिनियम, 109(1)/3(5) बीएनएस थाना कैराना, शामली।
*7.* मु0अ0सं0 347/2025 109(1) बीएनएस, 3/25/28 आयुध अधिनियम व 3/5/8 सीएस एक्ट थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरन
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* प्र0नि0 श्री आनन्द देव मिश्र थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 श्री सन्दीप कुमार थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*3.* उ0नि0 श्री ललित कुमार थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*4.* उ0नि0 श्री किशनपाल सिंह थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*5.* उ0नि0 श्री अभिषेक सिंह थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*6.* है0का0 705 अनिल कुमार थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*7.* है0का0 481 अमित कुमार थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*8.* है0का0 64 सुनील कुमार थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*9.* है0का0 511 मनोज कुमार थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*10.* का0 1036 राजवीर सिंह थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*11.* का0 1377 नकुल सागवान थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*12.* का0 1418 वीकेश कुमार थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।


