नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 5, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुज़फ्फरनगर में गूँजी देशभक्ति की गूँज, अग्निवीर भर्ती रैली में उमड़ा युवाओं का सैलाब

1 min read

मुज़फ्फरनगर में गूँजी देशभक्ति की गूँज, अग्निवीर भर्ती रैली में उमड़ा युवाओं का सैलाब

मुज़फ्फरनगर 24 अगस्त प्राप्त समाचार के अनुसार भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली का आगाज़ 22 अगस्त से मुज़फ्फरनगर में हुआ। यह भर्ती रैली 8 सितम्बर 2025 तक चलेगी। शनिवार को रैली के तीसरे दिन बिजनौर और शामली ज़िलों से आए 896 युवाओं ने भाग लेकर सेना में शामिल होने का जज़्बा दिखाया।

रैली का उद्घाटन मेजर जनरल मनोज तिवारी, क्षेत्रीय भर्ती अधिकारी, मुख्यालय भर्ती क्षेत्र (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) ने किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में भर्ती होना केवल नौकरी नहीं बल्कि राष्ट्रसेवा और गौरव की बात है। युवाओं को अनुशासन, ईमानदारी और देशभक्ति के उच्चतम मानकों पर खरा उतरना होगा।

रैली स्थल पर युवाओं की सुविधा के लिए प्रशासनिक और चिकित्सीय व्यवस्थाएँ पूरी तरह उपलब्ध कराई गई थीं। पानी, भोजन, चिकित्सा सुविधा और ठहरने की व्यवस्था के साथ-साथ भर्ती की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष प्रणाली से संचालित की जा रही है, ताकि केवल सर्वश्रेष्ठ युवाओं का चयन हो सके।

भारतीय सेना के अधिकारियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह अवसर केवल भविष्य सुरक्षित करने का नहीं बल्कि मातृभूमि की सेवा का है। सेना में शामिल होने से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम की भावना और अधिक प्रबल होती है।

भर्ती संगठन ने स्पष्ट किया कि उनका आदर्श वाक्य सदैव रहा है – निष्पक्षता और पारदर्शिता से सर्वश्रेष्ठ का चयन। इस भर्ती रैली में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों से हज़ारों युवा भाग ले रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में देशभक्ति और जोश का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर में संपूर्ण पारदर्शिता के साथ चल रही अग्नि वीर सैनिकों की भर्ती। मुजफ्फरनगर जनपद के चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रांगण में अग्नि वीर सैनिकों की भर्ती संपूर्ण पारदर्शिता के आधार पर और योग्यता के आधार पर संपन्न कराई जा रही है समय-समय पर जिला अधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस के और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी गण चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में भ्रमण कर रहे हैं और यह भी देख रहे हैं कि बाहर से आने वाले युवाओं को किसी भी प्रकार की कोई समस्या तो नहीं है लगातार व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया जा रहा है दूसरी ओर अग्नि वीर सैनिकों की भर्ती से जुड़े सेना के अधिकारियों द्वारा संपूर्ण पारदर्शिता के आधार पर अग्नि वीर सैनिकों की भर्ती की प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है और यह भी देखा जा रहा है कि किसी को भी किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो मिली जानकारी के अनुसार जनपद मुजफ्फरनगर में चल रही अग्निवीर की भर्ती में देर रात 23/24 अगस्त को बागपत व बिजनौर जनपद के 896 यूवाओ ने आर्मी की अग्निवीर भर्ती में हिस्सा लिया और अपना दमखम दिखाया

आज सहारनपुर और बुलंदशहर के युवा अग्निवीर भर्ती में दौड़ रहे हैं और अपना दमखम दिखा रहे हैं दूसरी ओर अगले दिन के लिए भी संपूर्ण तैयारी की गई है कुल मिलाकर मुजफ्फरनगर जनपद के चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में अग्निवीर सैनिकों की भारती में जहां युवाओं द्वारा अनुशासन रखा जा रहा है वहीं दूसरी ओर सेवा के अधिकारियों द्वारा भी पूरे परिश्रम के साथ मुजफ्फरनगर जनपद में अग्नि वीर सेना की भर्ती को संपन्न कराया जा रहा है

सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति इस प्रकार है क्षेत्रीय भर्ती अधिकारी मुख्यालय भर्ती क्षेत्र (उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड)

24 अगस्त 2025

मुजफ्फरनगर में भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली

22 अगस्त 2025 से 08 सितंबर 2025

भारतीय सेना राष्ट का गौरव

1. आज रैली का तीसरा दिन था जिसमें बिजनौर एवं बागपत जिलों के 896 उमीदवारों ने भाग लिया। मेजर जनरल मनोज तिवारी, क्षेत्रीय भर्ती अधिकारी, मुख्यालय भर्ती क्षेत्र (उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड) ने चौधरी चरण सिंह, मुजफ्फरनगर में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली का दौरा किया और उसका निरीक्षण किया। उन्होंने दिन की पहली दौड़ को हरी झंडी दिखाई। जनरल अधिकारी ने रैली में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को प्रेरित किया और उन्हें उच्च स्तरिय प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

2. ए.आर. ओ मेरठ द्वारा स्थानीय सैन्य प्राधिकरण के साथ-साथ नागरिक प्रशासन की सक्रिय सहायता से विस्तृत और सुविचारित व्यवस्था की गई है। उमीदवारो को सुगम प्रक्रिया और प्रशानिक व्यवस्था द्वारा सुविधा प्रदान करने पर जोर देने के कारण रैली उत्साहजनक रही। रैली में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों ने अनुशासन और इमानदारी के उच्च स्तर को दिखाया जो अग्निवीर योजना में उनके विश्वास का प्रमाण है।

3. उम्मीदवारों को सुचित किया जाता है की भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी है, जिसमें पर्याप्त जांच और संतुलन है। धोखाधड़ी या धोखाधड़ी की कोई गुंजाइश नहीं है। उम्मीदवारों को हमारी सलाह है कि वे दलालों या एजेंटों से बचें। यदि कोई ऐसा व्यक्ति आपसे संपर्क करता है तो मामले की सूचना तुरंत हमें दें।

4. भर्ती संगठन में हमारा आदर्श वाक्य हमेशा एक पूर्ण निष्पक्ष और पारदर्शी प्रणाली के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ का चयन करना रहा है। कुल मिलाकर तमाम भर्ती अधिकारी इस बात के लिए बधाई के पात्र हैं की जबरदस्त अनुशासन देखने को मिल रहा है

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon