नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 5, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार से उजाले की ओर, सहारनपुर परिक्षेत्र में पुलिस का बड़ा अभियान

1 min read

ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार से उजाले की ओर, सहारनपुर परिक्षेत्र में पुलिस का बड़ा अभियान

 

सहारनपुर। नशे की जकड़न में फँसते समाज और बर्बाद होते युवाओं को बचाने के लिए सहारनपुर परिक्षेत्र पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में पूरे परिक्षेत्र में विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा : नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर” संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का लक्ष्य है— समाज को नशे की बुराई से मुक्त कर एक सुरक्षित, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य देना।

इस विशेष मुहिम के तहत परिक्षेत्र के तीनों ज़िले — सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली — में पुलिस की टीमें लगातार सक्रिय हैं। जगह-जगह दबिश देकर नशा तस्करों और सौदागरों पर शिकंजा कसा जा रहा है। अब तक की कार्यवाही में कई सक्रिय नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं और भारी मात्रा में मादक पदार्थ तथा प्रतिबंधित दवाइयाँ बरामद की गई हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि लगातार चलने वाली मुहिम है, जब तक कि नशे के गोरखधंधे को पूरी तरह समाप्त नहीं कर दिया जाता।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि ऑपरेशन सवेरा केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित प्रयास नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक जिम्मेदारी भी है। इस अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ने का अवसर देना ही इसका सबसे बड़ा उद्देश्य है।

अधिकारियों ने आमजन से भी अपील की है कि वे इस मुहिम में सहभागी बनें और नशे के कारोबार की सूचना पुलिस को तुरंत उपलब्ध कराएँ। पुलिस का मानना है कि समाज और प्रशासन की संयुक्त कोशिश ही इस जहर को जड़ से खत्म कर सकती है। उल्लेखनीय है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नशे का फैलता कारोबार बड़ी चुनौती बन चुका है। ऐसे में सहारनपुर परिक्षेत्र की यह पहल न केवल अपराधियों के लिए खतरे की घंटी है, बल्कि समाज के लिए एक नई उम्मीद भी है।

कर्नाटक से दबोचा गया मुज़फ्फरनगर का 15 हज़ार का ईनामी, गैंगस्टर एक्ट में था वांछित

मुज़फ्फरनगर। तितावी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित व 15 हज़ार रुपये के इनामी बदमाश को कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। फरार चल रहा यह आरोपी करीब एक वर्ष से पुलिस की पकड़ से बाहर था। पुलिस की इस कार्रवाई को वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहनीय उपलब्धि बताया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुज़फ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी फुगाना श्रीमती रुपाली रॉय चौधरी एवं थानाध्यक्ष तितावी के कुशल नेतृत्व में गठित टीम ने सर्विलांस की मदद से अभियुक्त को कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु स्थित बंगाली कॉलोनी, सोभा वंशल के सामने से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान फिरोज पुत्र इस्तयाक मोहम्मद, निवासी 33/30 गली नं. 10, सब्जी मंडी, बीकम सिंह कॉलोनी, फर्श बाजार, शाहदरा, दिल्ली के रूप में हुई है। अभियुक्त थाना तितावी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 283/2024 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित था और वर्ष 2024 से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 15,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया था।

फिरोज का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उस पर थाना तितावी क्षेत्र में चोरी और अवैध गतिविधियों के कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मु0अ0सं0 366/2021, 367/2021, 368/2021, 369/2021 और गैंगस्टर एक्ट के तहत मु0अ0सं0 283/2024 शामिल हैं।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रोहित कुमार, हेड कांस्टेबल गौरव राणा, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार (सर्विलांस सेल) और कांस्टेबल सचिन शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने टीम की तत्परता और साहस की सराहना की है।

पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों पर शिकंजा कसने की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ और जनता में सुरक्षा की भावना बनी रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon