नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुजफ्फरनगर की तहसील सदर में मंडलायुक्त सहारनपुर डॉ. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में


मुजफ्फरनगर की तहसील सदर में मंडलायुक्त सहारनपुर डॉ. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

——————————————

मंडलायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का समयांतर्गत निस्तारण के दिए निर्देश

__________________________

आइ जीआर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता परक एवं समयांतर्गत निस्तारण किया जाए: मंडलायुक्त डॉ रूपेश कुमार

__________________________

मुजफ्फरनगर 20 दिसम्बर प्राप्त समाचार के अनुसार मंडलायुक्त सहारनपुर डॉ रूपेश कुमार की अध्यक्षता में तहसील सदर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

संपूर्ण समाधान दिवस में विद्युत से संबंधित, सिंचाई विभाग से संबंधित, राशन कार्ड से संबंधित से संबंधित, भूमि विवाद से संबंधित, नगर पालिका से संबंधित, नगर पंचायत राजस्व से संबंधित, श्रम विभाग से संबंधित ,पेंशन, विद्युत विभाग से संबंधित, सड़क आदि संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। मंडलायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशानुरूप आज संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया जाए।

तहसील समाधान दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त सहारनपुर डॉ रुपेश कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस का शिकायती रजिस्टर का निरीक्षण किया तथा शिकायतकर्ता अमरपाल, नीत, रामधल आदि से फोन पर वार्ता कर फीडबैक भी लिया। उन्होंने मौके पर कई शिकायतकर्ता की शिकायतों का संबंधित अधिकारी के द्वारा निस्तारण भी कराया। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए । संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का संबंधित विभाग के अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण कराएं, यदि कोई ऐसी शिकायत है, जिसका निस्तारण नहीं हो सकता है, उसके संबंध में शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्ण तथा संतोष जनक निस्तारण किया जाए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाए ।

उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आइ जीआर एस पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता परक एवं समयांतर्गत निस्तारण किया जाए उन्होंने विभाग के समस्त अधिकारीगणों को निर्देश दिए कि आइ जीआर एस की शिकायत कंप्यूटर पर अपलोड होने से पहले शिकायत को अच्छी तरह से पढ़ लें उसके बाद ही कंप्यूटर पर अपलोड कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए यदि किसी स्तर पर कोई शिकायत का निस्तारण में लापरवाही बरती जाती है या पेंडिंग पाई जाती है, तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की कोई भी लापरवाही ना बरती जाए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 62 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया। मंडलायुक्त महोदय ने अवशेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को संदर्भित करते हुए निर्देशित किया कि पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से मौके पर पहुंच कर शिकायतकर्ता से शिकायत के सम्बन्ध में फीडबैक लें कि वह संतुष्ट है,और मौके का फोटो भी कराएं।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संजय कुमार सिंह, नगर में स्टेट श्री पंकज राठौर, उप जिला अधिकारी सदर श्री प्रवीण कुमार द्विवेदी, तहसीलदार सदर श्री राधे श्याम,क्षेत्राधिकार सदर डॉक्टर रवि शंकर नायब तहसीलदार सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon