नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

होली एंजिल्स स्कूल में ‘स्नेह की छाँव’ कार्यक्रम के साथ ग्रैंड पेरेंट्स डे का भव्य आयोजन

1 min read

होली एंजिल्स स्कूल में ‘स्नेह की छाँव’ कार्यक्रम के साथ ग्रैंड पेरेंट्स डे का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर 20 दिसंबर प्राप्त समाचार के अनुसार होली एंजेल्स कॉन्वेंट स्कूल मुजफ्फरनगर के प्रांगण में गत दिवस दादा-दादी और नाना-नानी के प्रति सम्मान प्रकट करने हेतु “स्नेह की छाँव” ग्रैंड पेरेंट्स डे का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नर्सरी से लेकर कक्षा दूसरी तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की झड़ी लगा दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की समस्त सम्माननीया सिस्टर्स एवम् मुख्य अतिथि महोदय डॉ. अर्पण जैन (मनोवैज्ञानिक चिकित्सक) एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय की मैनेजर सिस्टर प्रसन्ना द्वारा मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भक्तिमय ‘प्रेयर डांस’ से हुई, जिसके बाद बच्चों ने ‘वेलकम स्पीच’ और ‘एक्शन सॉन्ग’ के जरिए अतिथियों का स्वागत किया। आकर्षण का केंद्र ‘नुक्कड़ नाटक एवं माइम’ रहा, जिसके माध्यम से बच्चों ने सामाजिक संदेश दिए। साथ ही ‘रेट्रो फैशन वॉक’ ने पुराने दौर की यादें ताजा कर दीं, जिसमें

बच्चों के साथ बुजुर्गों का उत्साह भी देखते ही बनता था। ‘डांस-ड्रामा’ और ‘हैप्पी फैमिली डांस’ की प्रस्तुतियों ने पारिवारिक एकता और प्रेम के महत्व को रेखांकित किया।

मुख्य अतिथि “डॉ. अर्पण जैन” ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, “आज के इस आधुनिक युग में ‘स्नेह की छाँव’ जैसे कार्यक्रम बच्चों को उनकी जड़ों और संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। दादा-दादी और नाना-नानी केवल परिवार का हिस्सा नहीं, बल्कि संस्कारों का जीवित पुस्तकालय होते हैं। यदि बच्चों में संस्कारों की नींव मजबूत होगी, तो राष्ट्र का भविष्य स्वतः ही उज्ज्वल हो जाएगा।” उन्होंने बच्चों से आग्रह किया की डिजिटल फास्टिंग करें और दादा दादी के साथ अधिकारिक समय बितायें व दादा दादी को भी नई पीढ़ी से भी कुछ सीखना चाहिए

कार्यक्रम के विशेष खंड “स्पेशल मोमेंट विद ग्रैंडपेरेंट्स” के दौरान विद्यालय में पधारे सभी दादा-दादी और नाना-नानी को सम्मानित किया गया। बच्चों ने ‘थैंक्स-गिविंग डांस’ प्रस्तुत कर अपने अभिभावकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

अंत में, विद्यालय के प्रबंधन एवं समस्त सिस्टर्स ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन ‘वोट ऑफ थैंक्स’ व जलपान के साथ हुआ। जिसके बाद सभी ने विद्यालय परिवार की इस अनूठी पहल की सराहना की।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon