नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, की अध्यक्षता में बुढ़ाना तहसील में

1 min read

जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, की अध्यक्षता में बुढ़ाना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन

==================================

मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने के संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

…………………………………………………………………………..

मुजफ्फरनगर दिनांक 20 दिसंबर .2025 जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में तहसील बुढाना पर संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया ।

तहसील बुढाना पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए।

संपूर्ण समाधान दिवस में राशन कार्ड भूमि विवाद नगर पालिका नगर पंचायत राजस्व से संबंधित श्रम विभाग से संबंधित पेंशन विद्युत विभाग से संबंधित सड़क आदि संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई।

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 34 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री सुनील तेवतिया, उप जिलाधिकारी बुढ़ाना अपूर्वा यादव, तहसीलदार बुढ़ाना महेंद्र सिंह सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस प्रशासनिक के अधिकारी उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon