मंडलायुक्त डॉ रूपेश द्वारा संपूर्ण सहारनपुर मंडल के मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण 2026 के मतदान केंद्रों का
1 min read
मंडलायुक्त डॉ रूपेश द्वारा संपूर्ण सहारनपुर मंडल के मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण 2026 के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया
सहारनपुर 18 जनवरी प्राप्त समाचार के अनुसार सहारनपुर मंडल सहारनपुर के मंडल आयुक्त लोकप्रिय वरिष्ठ आईएएस डॉक्टर रुपेश कुमार ने सहारनपुर मंडल सहारनपुर के तीनों जनपदों सहारनपुर मुजफ्फरनगर और शामली के बड़ी संख्या में मतदान केदो का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए मिली जानकारी के अनुसार *जनपद के प्रत्येक बूथ पर हुआ आलेख्य मतदाता सूची का पाठन कार्य*
*बीएलओ द्वारा मतदाताओं के समक्ष पढी गयी आलेख्य सूची*
*अधिकारियों द्वारा किया गया बूथों पर निरीक्षण*
*मण्डलायुक्त डॉ रूपेश कुमार एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया बूथों का निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं, दिए निर्देश*
*अंतिम प्रकाशन मतदाता सूची में न रहे किसी प्रकार की त्रुटि – जिला निर्वाचन अधिकारी*
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01-01-2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के लिए दिनांक 06-01-2026 से 06-02-2026 तक बूथ लेवल अधिकारियों व पदाभिहित अधिकारियों द्वारा दावे और आपत्तियां प्राप्त की जा रही है।
आयोग के निर्देशानुसार जनपद में अवस्थित समस्त 07 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों (01-बेहट, 02-नकुड़, 03-सहारनपुर नगर, 04-सहारनपुर, 05-देवबन्द, 06-रामपुर मनिहारान एवं 07-गंगोह) के समस्त 3018 मतदान स्थलों पर नियुक्त 3018 बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा आज 18 जनवरी 2026 को अपने बूथ पर उपस्थित होकर सम्बन्धित आलेख्य निर्वाचक नामावली को जनसाधारण को पढ़कर सुनाया गया।
06 जनवरी 2026 को प्रकाशित फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली को मतदान स्थलों पर बीएलओ द्वारा पढकर सुनाये जाने के कार्य का संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा रैण्डम आधार पर मतदान स्थलों का स्थलीय भ्रमण कर कार्य का गहन पर्यवेक्षण किया गया।
मण्डलायुक्त एवं रोल प्रेक्षक डॉ0 रूपेश कुमार द्वारा मंडल सहारनपुर के तीनों जनपद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर एवं शामली सहित जनपद बागपत की सभी 19 विधानसभा क्षेत्रों के लिये मण्डलीय अधिकारी नामित किये गये।
मंडलायुक्त डॉ रूपेश कुमार द्वारा जनपद सहारनपुर की विधानसभा क्षेत्र 06-रामपुर मनिहारान के मतदान केन्द्र सरदार वल्लभ भाई पटेल इण्टर कॉलेज, जन्धेडा समसपुर के मतदेय स्थल संख्या-136, 137, 138 एवं 139 का निरीक्षण किया गया। सभी बीएलओ उपस्थित होकर मतदाता सूची पढकर सुनाते हुए पाये गये। उक्त के साथ मतदेय स्थल संख्या-175-खटकाहेडी प्रथमिक विद्यालय तथा पूर्व माध्यमित विद्यालय नगर पंचायत रामपुर मनिहारान के मतदेय स्थल संख्या-223, 2234, 235 एवं 226 का भी निरीक्षण किया गया। कतिपय बीएलओ को फार्म-6 के साथ लिये जाने वाले साक्ष्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।
मंडल आयुक्त डॉ रूपेश कुमार द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे स्वयं मतदान स्थलों पर जाकर मतदाता सूची पढकर सुनाये जाने के कार्य एवं बीएलओ द्वारा किये जा रहे अन्य कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करें। सभी अधिकारियों द्वारा अपनी विधान सभा के कतिपय बूथो पर जाकर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची पढकर सुनाये जाने सम्बन्धी कार्य की जांच की गई।
मंडल आयुक्त डॉ रूपेश कुमार के नेतृत्व में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आशीष तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से 05-देवबन्द के मतदान केन्द्र एचएवी इण्टर कॉलेज के मतदेय स्थल संख्या-239 से 250 तक कुल 12 मतदान स्थलों का निरीक्षण किया गया। सभी बीएलओ अपने मतदान स्थल की मतदाता सूची पढकर सुनाते हुए पाए गए। प्रशिक्षण का स्तर सही पाया गया। बी एल ओ फार्म-6 भरने एवं उसके साथ लिये जाने वाले साक्ष्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।
मंडल आयुक्त डॉ रूपेश कुमार के नेतृत्व में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अपने-अपने मतदान स्थल पर उपस्थित नागारिकों एवं मतदाताओं से अनुरोध किया गया कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपना अथवा अपने परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में अवश्य चैक कर लें और निर्वाचक नामावली को शुद्ध व अद्यावधिक बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। जनपद में निर्वाचन कार्यों में लगे ईआरओ एवं एईआरओ, सुपरवाईजर, बीएलओ को सूची को देखकर शुद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होने सभी बीएलओ को बूथों पर सूची का पाठन करने के साथ ही अधिकारियों को निरीक्षण के लिए सख्ती से निर्देशित किया।
मंडल आयुक्त डॉ रूपेश कुमार के नेतृत्व में अपर आयुक्त, प्रशासन श्री रमेश यादव एवं सिटी मजिस्ट्रेट श्री कुलदीप सिंह द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
मंडल आयुक्त डॉ रूपेश कुमार ने स्थलीय भ्रमण के दौरान सभी पर्यवेक्षीय अधिकारियों के द्वारा फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 के भरे जाने के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। फार्म-6 के साथ घोषणा पत्र भरे जाने के निर्देशों का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया। मतदाता सूची में विद्यमान किसी नाम पर आपत्ति एवं पूर्व में शामिल नाम को अपमार्जित करवाने हेतु प्रारूप-7 में आवेदन किये जाने के निर्देश दिये गये।
पर्यवेक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची में विद्यमान किसी प्रविष्टि, मतदाता पहचान पत्र में संशोधन, निवास परिवर्तन व दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन हेतु प्रारूप-8 (घोषण पत्र के साथ) में आवेदन किये जाने की जॉच की गई।
मंडल आयुक्त डॉ रूपेश कुमार ने बताया कि पर्यवेक्षकीय अधिकारियों द्वारा बूथों पर उपस्थित 18 वर्ष या उससे ऊपर आयु के नागरिको को मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने हेतु आयोग की वेबसाईट http://voters.eci.gov.in एवं ECINET mobile app के माध्यम से ऑनलाईन किये जाने हेतु जागरूक किया गया।
*मंडलायुक्त डॉ रूपेश कुमार, सहारनपुर द्वारा मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत बालिका इंटर कॉलेज ग्राम पिनना में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया!*
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान–2026 के अंतर्गत आज मंडलायुक्त, सहारनपुर मंडल डॉ० रूपेश कुमार तथा जिला निर्वाचन अधिकारी, मुजफ्फरनगर श्री उमेश मिश्रा द्वारा विधानसभा क्षेत्र–13 पुरकाजी के मतदान केंद्र बालिका इंटर कॉलेज, ग्राम पिनना का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र पर उपस्थित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा पुनरीक्षण 2026 की दृष्टिगत तैयार की गई आलेख (ड्राफ्ट) मतदाता सूची एवं अन-कलेक्टेबल सूची का वाचन कर नागरिकों को सुनाया गया।
इसके उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बीएलओ से मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा डोर-टू-डोर अभियान चलाकर ऐसे मतदाताओं से फॉर्म एकत्रित करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर फॉर्म–6 (नया नाम जोड़ने), फॉर्म–7 (नाम हटाने) एवं फॉर्म–8 (त्रुटि संशोधन/स्थानांतरण) के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। निरीक्षण के दौरान उपस्थित आम जनमानस एवं मतदाताओं ने जिला निर्वाचन अधिकारी से संवाद कर अपनी व्यावहारिक समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने समस्त मतदाताओं से अपील की कि वे ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपने तथा अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी का नाम छूट गया हो तो फॉर्म–6 के साथ घोषणा पत्र एवं आवश्यक अभिलेख संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराकर नाम जुड़वाया जा सकता है। साथ ही, उन्होंने फॉर्म–8 के माध्यम से त्रुटि संशोधन एवं स्थानांतरण की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए सभी नागरिकों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार तथा निर्वाचन दृष्टीकरण अधिकारी श्री राहुल भट्ट एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे!


