नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव ऐतिहासिक सफलता से संपन्न

1 min read

दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव ऐतिहासिक सफलता से संपन्न। मुजफ्फरनगर 17 जनवरी प्राप्त समाचार के अनुसार जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर और प्रभारी जिला खेल अधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह यादव के कुशल मार्गदर्शन में चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा सांसद खेल महोत्सव ऐतिहासिक सफलता के साथ आज संपन्न हो गया मिली जानकारी के अनुसार प्रथम दिवस पर जनपद स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा के 02 दिवसीय आयोजन का आज मुख्य अतिथि माननीय सांसद (राज्य सभा) उत्तर प्रदेश चौ० तेजवीर सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि श्री कपिल देव अग्रवाल माननीय राज्य मन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) व्यायवसिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग उ० प्र० तथा डा० वीरपाल निर्वाल अध्यक्ष जिला पंचायत मुजफ्फर नगर तथा श्री सुधीर सैनी, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी,तथा श्री विकास कुमार, अन्र्तराष्ट्रीय पेरा खिलाडी के द्वारा सासंद स्पर्धा का शुभारम्भ कराया गया।

जनपद स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा का जिला खेलकूद विकास एवं प्रोत्साहन समिति के तत्वाधान में चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजप्फर नगर के खेल मैदान पर आयोजित किया गया।

जनपद स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा के 02 दिवसीय आयोजन का आज मुख्य अतिथि माननीय सांसद (राज्य सभा) उत्तर प्रदेश चौ० तेजवीर सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि श्री कपिल देव अग्रवाल माननीय राज्य मन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) व्यायवसिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग उ० प्र० तथा डा० वीरपाल निर्वाल अध्यक्ष जिला पंचायत मुजफ्फर नगर तथा श्री सुधीर सैनी, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी,तथा श्री विकास कुमार, अन्र्तराष्ट्रीय पेरा खिलाडी के द्वारा सासंद स्पर्धा का शुभारम्भ कराया गया।

जनपद स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा प्रतियोगिता के प्रथम दिवस, जनपद स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा का एथलैटिक्स, वालीवाल एवं कुश्ती सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर (पुरूष / महिला) के आयोजन करवाये गये। जिसमे 100 मी0 की पुरुष एवं महिला दौड के विजेताओं को माननीय सासंद (राज्य सभा) एंव राज्य मन्त्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, तथा जिलाध्यक्ष भाजपा के द्वारा विजेता खिलाडियों को खेलकिट, प्रमाण पत्र, एंव मैडल, स्पोर्ट लोअर,टीर्सट, प्रदान कर पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर सभी विधान सभा क्षेत्रों से उक्त खेल विधाओं में आये हुए पुरूष एवं महिला खिलाडियों को भोजन उपलब्ध करवाया गया तथा प्रतिभागी खिलाडियों को यात्रा व्यय का भी भुगतान उनके क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के बैंक खाते में आर०टी०जी०एस० के माध्यम से हस्तानान्तरित कराया जायेगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह, उप कीड़ा अधिकारी पूनम बिश्नोई, सहित अन्य अधिकारी खिलाड़ी एवं जिला वालीबाल संघ मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष सैयद मुजम्मिल हुसैन और जिला एथलेटिक संघ के सचिन श्री संजीव बालियान और श्री रोशन सिंह एवं डॉ समय सिंह उपस्थित रहे और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया

सांसद खेल स्पर्धा जिला खेलकूद विकास एवं प्रोत्साहन समिति के तत्वाधान में चौधरी चरण सिंह स्पोर्टस स्टेडियम मु0 के खेल मैदान पर आयोजित जनपद स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा के 02 द्वितीय दिवस का आयोजन किया गया।

इसी प्रकार आज समापन दिवस के अवसर पर भी जनपद स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा जिला खेलकूद विकास एवं प्रोत्साहन समिति के तत्वाधान में चौधरी चरण सिंह स्पोर्टस स्टेडियम मु0 के खेल मैदान पर जनपद स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा के 02 द्वितीय दिवस का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि श्री चौ० तेजवीर सिंह, माननीय सांसद (राज्य सभा) उत्तर प्रदेश एवं विशिष्ठ अतिथि । डा० वीरपाल निर्वाल अध्यक्ष जिला पंचायत मुजफ्फर नगर तथा श्री कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण मुख्य विकास अधिकारी की गरीमामयी उपस्थिति में विधिवत रूप से समापन हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिवस, कबडडी, बैडमिन्टन, एवं भारोत्तोलन की प्रतियोगितायें आयोजित करवायी गयी। आज की प्रतियोगिताओं के परिणाम निम्न हैं।

भारोत्तोलन प्रतियोगिता के बालक वर्ग में दीपाशू खतीली, उज्जवल बुढाना, अक्षय राठी बुढाना, जुनैद बुढाना, तथा बालिका वर्ग में कामिनी खतौली, में विजेता रही।

कबडडी प्रतियोगिता के सब जूनियर बालक वर्ग में खतौली प्रथम एव मीरापुर द्वितीया / सब जूनियर बालिका वर्ग में चरथावल प्रथम तथा मीरापुर द्वितीया / जूनियर बालक वर्ग में मुजफ्फर नगर प्रथम एवं चरथावल द्वितीया / जूनियर बालिका वर्ग मे बुढाना प्रथम / सीनियर बालक वर्ग पुरकाजी प्रथम एवं मीरापुर द्वितीया स्थान पर रही है।

बैडमिन्टन प्रतियोगिता में शगुन मीरापुर, नितीश मीरापुर, अर्जुन सिंह, अभिषेक पुरकाजी, ईशू सैनी, गौ० जैकी, विजेता एवं रूमश चरथावल, मौ० शिराज, दीपाशू, जोऐब, चिराग, उपविजेता रहें।

वालीवाल प्रतियोगिता के सब जूनियर बालक वर्ग में खतौली प्रथम एवं पुरकाजी द्वितीया / जूनियर बालक में खतौली प्रथम, चरथावल द्वितीया/सीनियर बालक में खतौली प्रथम एव पुरकाजी द्धितीया स्थान पर रहें।

कुश्ती प्रतियोगिता के सब जूनियर बालक वर्ग में असमीर मीरापुर, अक्षित मीरापुर, शेखर चरथावल, शिवा बुढाना, बालिका वर्ग में इंशिका, पुरकाजी, लक्षी सदर, जौया सदर, जूनियर बालिका वर्ग में भूमिका चौ० पुरकाजी, अन्शिंका बुढाना, ईशा चौबे सदर, वन्शिंका पुरकाजी, नगमा सदर / सीनियर वर्ग में आमिर चरथावल, निखिल चौधरी चरथावल, अक्षित कुमार मीरापुर, लक्ष्य बालियान / जूनियर बालक वर्ग में उगर चरथावल, अन्यश कुमार भीरापुर, आरव गुलिया चरथावल, अजीत सिंह मीरापुर, सभी विजेता रहें।

इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह, केरल अधिकारी पूनम बिश्नोई सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव सांसद खेल स्पर्धा में जनपद मुजफ्फरनगर के सभी खंड विकास से वॉलीबॉल की टीम में बड़ी संख्या में आई और वॉलीबॉल के सभी खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल प्रदर्शन किया वॉलीबॉल के सभी खेल जिला वालीबाल संघ के सचिव सैयद मुजम्मिल हुसैन और पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी चौधरी राजीव सिंह लालू द्वारा संपन्न कराए गए चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के तमाम कार्यालय स्टाफ एवं तमाम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का जबरदस्त योगदान मिला सभी ने पूरी ताकत के साथ सभी खेल संपन्न कारण खेलों का संचालन संयुक्त रूप से प्रभारी जिला खेल अधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह यादव और उप खेल अधिकारी पूनम बिश्नोई द्वारा ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न कराए गए जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग मुजफ्फरनगर के अधिकारी श्री विशाल सिंह सहित पूरे स्टाफ ने पूरा सहयोग किया प्रभारी जिला खेल अधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह यादव और उप खेल अधिकारी पूनम बिश्नोई के मार्गदर्शन में चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के तमाम स्टाफ ने सांसद खेल स्पर्धा सांसद खेल महोत्सव को संपन्न कराने में अपनी पूरी ताकत झोंकी थी जिसकी प्रशंसा सभी कर रहे हैं सभी खिलाड़ियों को बेहतर किट प्रदान की गई और सभी अतिथियों को बेहतर ढंग से सम्मानित किया गया वास्तव में जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा और मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर साहब के मार्गदर्शन में आयोजित सांसद खेल महोत्सव सांसद खेल स्पर्धा की ऐतिहासिक सफलता की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है दो दिवसीय इस संसद खेल स्पर्धा सांसद खेल महोत्सव को अगर खेलों का महाकुंभ भी कहा जाए तो कोई आश्चर्य नहीं होगा हर किसी ने अपने-अपने कर्तव्यों का निष्ठा के साथ निर्वाह किया जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon