बहला फुसलाकर ले गया और कर दिया बलात्कार
1 min read
बहला फुसलाकर ले गया और कर दिया बलात्कार: भोपा पुलिस ने मात्र 6 घंटे में ही दबोच लिया दुष्कर्म करने वाले युवक को
*भोपा मुजफ्फरनगर 31 जनवरी प्राप्त समाचार के अनुसार थाना भोपा पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने के अभियोग में वांछित अभियुक्त को मात्र 06 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार।*
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी भोपा श्री देववृत बाजपेई, प्रभारी निरीक्षक थाना भोपा श्री जसवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना भोपा पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 31.01.2026 को वादी निवासी ग्राम रहकडा थाना भोपा, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना भोपा पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि गांव के ही रहने वाले गोलू उर्फ हर्ष पुत्र बृजवीर ने वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने तथा अपशब्दो का प्रयोग किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना भोपा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 29/26 धारा- 331(6)/137(2)/87/64(1)/352 बीएनएस व 3/4 पोक्सो एक्ट व 3(2)वी एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना भोपा पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मात्र 06 घण्टे के अन्दर अभियुक्त को रहकडा पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* गोलू उर्फ हर्ष पुत्र बृजवीर निवासी ग्राम रहकडा थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तार अभियुक्त गोलू उर्फ हर्ष उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0 29/2026 धारा- 331(6)/137(2)/87/64(1)/352 बीएनएस व 3/4 पोक्सो एक्ट व 3(2)वी एससी/एसटी एक्ट थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*2.* मु0अ0सं0 60/24 धारा 147/148/149/307/323/34/504/506 भादवि0 व 3/25/27 आर्मस एक्ट थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।
*3.* मु0अ0सं0 31/25 धारा 109(1)/115(2)/351(3)/352 बीएनएस व 3/25/27 आर्मस एक्ट थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* उ0नि0 श्री गोपाल सिंह थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 श्री सतेन्द्र कुमार थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*3.* है0का0 375 नरेन्द्र कुमार थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।


