मंडलायुक्त डॉ रूपेश कुमार की अध्यक्षता में जनपद में हुए
1 min read
*मंडलायुक्त डॉ रूपेश कुमार की अध्यक्षता में जनपद में हुए विकास कार्य/निर्माण कार्यों, सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक मुजफ्फरनगर में सम्पन्न*
________________________
*सीएम डैशबोर्ड पर सी एवं डी ग्रेड पाने वाले विभागों के अधिकारियों को रैंकिंग में शीघ्र सुधार लाने के दिये गये निर्देश*
________________________
मुजफ्फरनगर 31 जनवरी प्राप्त समाचार के अनुसार आयुक्त सहारनपुर मण्डल जनपद के नोडल अधिकारी डॉ रूपेश कुमार की अध्यक्षता में जनपद के विकास कार्यक्रमों/ निर्माण कार्यों, सीएम डैशबोर्ड,की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में मंडलायुक्त ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए शासन की मंशानुसार 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर आमजन की समस्याओं को सुनते हुए,उनकी समस्या का निस्तारण किया जाए।
उन्होंने कहा कि यदि उस व्यक्तिकी समस्या का स्पष्ट बता दे, की यह कार्य हो पाएगा या नहीं हो पाएगा,जिससे वह बारंबार परेशान ना हो। और कार्यालय के अनावश्यक रूप से व्यक्ति द्वारा चक्कर न लगाने पड़े उन्होंने कहा कि समस्या का निस्तारण हो सके तो शीघ्र करें, जिससे वह व्यक्ति संतुष्ट हो सकें, इस उद्देश्य से कार्य करें।
उन्होंने सीएम डैशबोर्ड एवं जनपद में हुए विकास कार्यों/निर्माण कार्यों की प्रगति समीक्षा करते हुए सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में डी एवं ई श्रेणी वाले विभागों की समीक्षा की उन्होंने संबंधित विभागो को अपनी रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक शिकायतों (आईजीआर आई), समाज कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, लोक निर्माण विभाग,एनआरएलएम आदि को रैंकिंग में सुधार लाने हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
उन्होंने निर्माण कार्यों की परियोजनाओं से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कार्यदाई संस्था ओं को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन परियोजनाओं का निर्धारित समय अवधि में निर्माण को शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए । उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य परियोजना में हो रहे निर्माण कार्य को समय-समय पर चेक किया जाए तथा प्रयोग होने वाली सामग्री को अवश्य चेक करते रहें। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन परियोजना को समय अंतर्गत पूर्ण किया जाय, जो परियोजना पूर्ण हो गई है, उनको संबंधित विभाग को हैंड ओवर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने फैमिली आईडी की प्रगति लाने हेतु जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए ब्लॉक स्तर, नगर पंचायत स्तर पर अभियान चलाकर फैमिली आईडी को बनाया जाए, इस कार्य में शिथिलता ना बरतनें के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए जहां-जहां पर सड़क का चौड़ीकरण किया गया है, ऐसी सड़कों को चेक कराते हुए सड़क के बीच में जो पोल लगें है, उसको साइड में शिफ्ट किया जाए। उन्होंने उप कृषि निदेशक को निर्देश दिए फार्मर रजिस्ट्री में प्रगति लाए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए की प्राथमिक विद्यालयों में सभी स्मार्ट क्लास में कंप्यूटर स्मार्ट टीवी संचालित रहे,छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा दिलाई जाए तथा मध्यान भोजन मीनुसार छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए समय समय पर विद्यालय का निरीक्षण भी किया जाए।उन्होंने लोक निर्माण कल्याण विभाग को निर्देश दिए रामपुर तिराहा से सहारनपुर रोड पर गड्ढा है, उसे तत्काल ठीक कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़कों में गड्ढा हो गए हैं,उन सड़कों को गड्ढा मुक्त कराएं जाने की आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मुजफ्फरनगर को निर्देश दिए शहर की जाम की स्थिति में सुधार लाने के लिए अतिक्रमण हटाए जाने की आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने निर्देश दिए कि डोर टू डोर कूड़ा निस्तारण किया जाए। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिए स्मार्ट मीटर लगाए जाने के लिए कैंप लगाया जाए तथा इसका प्रचार प्रसार भी कराया जाए।
जिलाधिकारी ने मंडलायुक्त को आश्वासन दिया बैठक में आप द्वारा जो दिशा निर्देश दिए,उसका अनुपालन किया जाएगा।
बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त दुष्यंत कुमार सिंह,मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार तेवतिया, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, सहित अन्य सभी विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।


