ग्राम-चौपाल/ जनसुनवाई कार्यक्रम का आयुक्त सहारनपुर मण्डल डॉ रूपेश कुमार की
1 min read
ग्राम-चौपाल/ जनसुनवाई कार्यक्रम का आयुक्त सहारनपुर मण्डल डॉ रूपेश कुमार की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत – बरला, विकास खण्ड पुरकाजी में किया गया आयोजन
==================================
आयुक्त सहारनपुर मण्डल ने कहा की प्रत्येक पात्र नागरिक को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए
==================================
मुजफ्फरनगर 31 जनवरी 2026 ग्राम-चौपाल/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन आयुक्त सहारनपुर मण्डल सहारनपुर डॉ रूपेश कुमार की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत – बरला, विकास खण्ड पुरकाजी में आयोजित किया गया ।
गांव बरला में हुए विकास कार्यों निराश्रित पेंशन, दिव्यांग, वृद्धा पेंशन, राशन मिलने की, विद्युत आपूर्ति, विद्यालय में छात्रा/छात्राओं को पढ़ाने व मिड डे मील तथा अध्यापक आने की, बिरासत, हर घर जल योजना के अंतर्गत पानी आने की,पंचायत घर है या नहीं, स्वास्थ्य सेवाएं, से संबंधित कार्यों की ग्रामीणों से ली जानकारी, जिस पर ग्रामीणों ने अवगत कराया सुविधा मिल रही है। ग्रामीणों ने हर घर जल योजना के अंतर्गत पानी न आने को कहा जिस पर मंडलायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए पानी की टंकी को ठीक कराते हुए हर घर में स्वच्छ एवं शुद्ध जल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने विद्यालय में छात्रा छात्राओं की उपस्थिति कम होने पर, उन्होंने छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से कहा कि बच्चों को विद्यालय में भेज कर उन्हें पढ़ाए अवश्य, यह छात्र-छात्राएं कल के भविष्य है। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गांव का निरीक्षण कर अभिभावकों को समझाते हुए छात्र-छात्राओं को स्कूल में पढ़ने के लिए अवश्य भेजे जाने हेतु प्रेरित करें। ग्रामीणों ने विद्युत बिल ज्यादा आने से अवगत कराया,जिस पर मंडलायुक्त ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कल रविवार को विद्युत घर में कैंप लगाकर विद्युत से संबंधित सभी समस्याओं का निस्तारण कराया जाए, उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड, पेंशन, राशन कार्ड सहित अन्य संबंधित विभागों द्वारा अपना कैंप लगाकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जाए।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है उनका लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक को मिले, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो।
इसके अतिरिक्त मंडल आयुक्त महोदय द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए ग्रामीणों की समस्यायों का निस्तारण कराया।
इसके उपरांत मंडलायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं से शिक्षा के विषय में जानकारी ली,जिस पर सभी छात्र-छात्राओं ने कहा कि पढ़ाई अच्छे से होती है। उन्होंने विद्यालय में बने स्मार्ट क्लास देखा तथा उपस्थित छात्राओं स्मार्ट बोर्ड पर लिखवा कर देखा छात्र ने स्मार्ट बॉर्डर पर अपने विद्यालय का पूरा नाम लिखकर दिखाए छात्रा की प्रशंसा करते हुए और अच्छे से पढ़ाई कर अपने जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को गांव बरला में लाइब्रेरी बनाने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा, संयुक्त विकास आयुक्त श्री दुष्यंत कुमार सिंह, अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी मुख चिकित्सा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उपकृषि निदेशक, पीओनेडा, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।


