नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 21, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

प्रमुख नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की  –आफताब आलम 


प्रमुख नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

–आफताब आलम

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों पर आस्था जताते हुए कई प्रमुख नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी ने श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया।

श्री अखिलेश यादव ने सभी नए साथियों का समाजवादी पार्टी में स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि सबकी एकजुटता से 2027 में भाजपा सत्ता से बाहर जाएगी और समाजवादी पार्टी सत्ता में आएगी।

आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने वालों में प्रमुख हैं श्री रोहित कुमार पाण्डेय एडवोकेट जो संतकबीर नगर में कांग्रेस के चुनाव निशान पर लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। बीएसएफ के पूर्व डीआईजी श्री राम सलत राम एवं मुजफ्फरनगर के श्री अंकित सिंह। प्रगतिशील शिक्षक एवं प्रबुद्ध समाज मंच की प्रयागराज, लखनऊ, इटावा, लखीमपुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, कौषाम्बी, आजमगढ़, संतकबीरनगर, ललितपुर, कानपुरनगर, कुषीनगर, गोरखपुर ग्रामीण एवं नगर, अम्बेडकर नगर, सिद्धार्थनगर, लखनऊ इकाईयों के तमाम शिक्षकों एवं बुद्धिजीवियों ने बड़ी संख्या में आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधान परिषद में विरोधी दल के नेता श्री लाल बिहारी यादव के विशेष प्रयासों प्रगतिशील शिक्षक एवं प्रबुद्ध समाज मंच समाजवादी पार्टी में शामिल हुआ।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon