नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 21, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ का

1 min read

*मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश*

 

*मुजफ्फरनगर, 7 मार्च 2026* जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई की व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता तथा मरीजों को प्रदान की जा रही चिकित्सीय सेवाओं का गहनता से निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल के विभिन्न विभागों जैसे ओपीडी, वार्ड, प्रसूति कक्ष, दवा वितरण कक्ष तथा पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति एवं उन्हें मिल रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने तथा मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अर्जुन सिंह को अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं, ताकि गरीब एवं जरूरतमंद नागरिकों को सरकार की इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत पात्र परिवारों को जागरूक कर उनका पंजीकरण कराया जाए और किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना के लाभ से वंचित न रहने दिया जाए।

 

उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कर्मचारी समय से अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहें तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार व्यवहार अपनाएं। इसके साथ ही अस्पताल में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा सभी आवश्यक चिकित्सा सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए गए।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon