नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 4, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह- 2026 के समापन के अवसर पर भव्य समारोह का

1 min read

राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह- 2026 के समापन के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन।

————————————————–

 

परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश, जनपद मुज़फ्फर् नगर द्वारा

सड़क सुरक्षा -जीवन रक्षा के अंतर्गत बस चालकों/ परिचालकों हेतु

सड़क सुरक्षा कार्यशाला आयोजित।

————————

 

ए आर टी ओ, प्रर्वतन द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, मुज़फ्फर नगर के वर्कशॉप में उपस्थित चालकों/परिचालकों/अन्य स्टाफ को दिलाई गयी सडक सुरक्षा शपथ एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को भेंट किया सड़क सुरक्षा शपथ प्रतीक चिन्ह।

————————-

 

परिवहन विभाग, मुज़फ्फर् नगर द्वारा आयोजित कार्यशाला में बस चालक/ परिचालक/ अन्य स्टाफ हुए शामिल।

————————————————–

 

आज 31 जनवरी 2026 को माननीय मुख्यमंत्री महोदय, उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम एवं जिलाधिकारी महोदय श्री उमेश मिश्रा के निर्देशन में राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह – 2026 के समापन के अवसर पर परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश, जनपद मुज़फ्फर् नगर द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, मुज़फ्फर् नगर की वर्कशॉप में बस चालकों/परिचालकों/ अन्य स्टाफ हेतु सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के अंतर्गत ए आर टी ओ प्रवर्तन की अध्यक्षता में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

ए आर टी ओ प्रवर्तन श्री सुशील कुमार मिश्र द्वारा कार्यशाला में उपस्थित सभी बस चालकों/परिचालकों एवं अन्य स्टाफ को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाते हुए अपील की गयी कि सडक सुरक्षा के नियमों का पालन जरूर करें और स्वंय भी सुरक्षित रहें औरों को भी सुरक्षित रखें।

 

श्री रोमेश अग्रवाल, आर आई टेक्निकल द्वारा उपस्थित बस चालकों/परिचालकों से आह्वान किया गया कि सडक पर जो संकेत/चिह्न बने होते है उनका ध्यान अवश्य रखे, सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए हमें जागरूक होना होगा।

 

श्री प्रभात कुमार सिन्हा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा वर्कशॉप में उपस्थित बस चालकों/परिचालकों से विशेष रूप से तेज रफ्तार से व नशे/नींद की हालत में बस नही चलाने की अपील की गई।

 

डॉ राजीव कुमार द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए भारत मे होने वाली सडक़ दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली मौतों के विषय मे जानकारी दी गई।

 

परिवहन विभाग जनपद मुजफ्फरनगर की ओर से राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत बस चालकों/परिचालकों/ अन्य स्टाफ को सड़क सुरक्षा/यातायात नियमों के कैलेन्डर एवं जागरूकता हेतु पम्पलेट्स वितरित किये गये।

 

उक्त कार्यक्रम में परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश, जनपद मुज़फ्फर् नगर एवं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम मुज़फ्फर् नगर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

कार्यक्रम/ कार्यशाला के अंत मे सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा उपस्थित सभी का धन्यवाद किया गया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon