नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 7, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का 9 मई को होगा भव्य आयोजन

1 min read

मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का 9 मई को होगा भव्य आयोजन_____________________________________मुजफ्फरनगर 6 मई 2026 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के पत्र संख्या-87एसएलएसए-02/2026- (ऋ/ सरन) दिनांकित 08.01.2026 के द्वारा दिनांक:- 09.05.2026 दिन द्वितीय शनिवार को जनपद मुजफफरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन करने हेतु आदेशित किया गया है, जिसके अनुपालन में मानननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफफरनगर के निर्देशानुसार दीवानी न्यायालय परिसर मुजफफरनगर में दिनांक 09.05.2026 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसके संबंध में आज माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री बिरेन्द्र कुमार सिंह, द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर श्री रवि कुमार दिवाकर, राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर जिला जज फास्ट ट्रैक कोर्ट सं0-03, मुज़फ्फरनगर, डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफनगर द्वारा अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक:- 09.05.2026 दिन द्वितीय शनिवार, को दीवानी न्यायालय परिसर मुजफ्फरनगर, वाहृय न्यायालय बुढाना, ग्राम न्यायालय जानसठ, ग्राम न्यायालय खतौली तथा कलक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में किया जायेगा। जिसमें आपराधिक, 138 एन० आई० एक्ट, बैक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिका, टेलीफोन, बिजली एवम् पानी के बिल, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व वाद, तथा सिविल वादों का निस्तारण किया जायेगा।

इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री बिरेन्द्र कुमार सिंह, श्री विष्णु चन्द्र वैश्य, अपर जिला जज कोर्ट सं0-01. मुजफ्फरनगर, श्री रवि कुमार दिवाकर नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, मुज़फ्फरनगर/अपर जिला जज फास्ट ट्रैक कोर्ट सं0-03, मुज़फ्फरनगर, डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर व जनपद न्यायालय मुज़फ्फरनगर के समस्त न्यायिक अधिकारिगण उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon