मुजफ्फरनगर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने संजीव जीवा गैंग के शूटर खालापार निवासी शाहरुख पठान को मार गिराया
1 min read
मुजफ्फरनगर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने संजीव जीवा गैंग के शूटर खालापार निवासी शाहरुख पठान को मार गिराया
मुजफ्फरनगर 14 जुलाई प्राप्त समाचार के अनुसार यूपी एसटीएफ की टीम और मुजफ्फरनगर पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी और कुख्यात संजीव जीवा गैंग के शूटर शाहरुख पठान को मार गिराने में सफलता हासिल की है मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर में STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़,
मुठभेड़ में संजीव जीवा गैंग का शार्प शूटर शाहरुख ढ़ेर,
खालापार का निवासी था ढ़ेर बदमाश शाहरुख पठान,
ढ़ेर बदमाश से कार व पिस्टल कई कारतूस मिले,
ढ़ेर बदमाश शाहरुख पर लूट व हत्या के 12 केस,
छपार थाने क्षेत्र के रोहाना मार्ग पर हुई मुठभेड़।
मुजफ्फरनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए बताया कि 13/14.07.2025 को रात्रि के समय एसटीएफ मेरठ यूनिट व बदमाशों के बीच छपार-रोहाना मार्ग पर बिजोपुरा के पास भीषण मुठभेड हुई जिसमें थाना खालापार का हिस्ट्रीशीटर (608ए) तथा मु0अ0सं0- 226/25 धारा 109,126,308,351 बीएनएस थाना बनियाठेर, जनपद संभल में वांछित तथा संजीव उर्फ जीवा गैंग का सक्रिय सदस्य व शूटर शाहरूख पठान पुत्र जरीफ निवासी मौहल्ला खालापार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। अभियुक्त के कब्जे (घटनास्थल) से 01 बैरेटा पिस्टल (इटली मेड) मय 47 जिन्दा कारतूस .30 बोर, 01 पिस्टल (9 मिमि0) मय 16 जिन्दा व 07 खोखा कारतूस 09 मिमि0, 01 आर्डिनेंस रिवाल्वर मय 10 जिन्दा व 06 खोखा कारतूस, 1440/- रुपये नगद, 01 पिट्टू बैग, आदि व 01 ब्रेजा कार बरामद की गयी। पुलिस द्वारा मृतक बदमाश शाहरूख पठान उपरोक्त के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है जिसके सम्बन्ध में थाना छपार पर सुसंगत धाराओं मेें अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार *एसटीएफ मेरठ यूनिट व बदमाशों के बीच पुलिस मुठभेड में एक शातिर हिस्ट्रीशीटर, वांछित तथा कुख्यात संजीव उर्फ जीवा गैंग का सक्रिय सदस्य व शार्प शूटर बदमाश गंभीर रूप से घायल, दौराने उपचार मृत्यु।*
◼️ *अभियुक्त के कब्जे/घटना स्थल से 01 बैरेटा पिस्टल (इटली मेड) मय 47 जिन्दा कारतूस .30 बोर, 01 पिस्टल (9 मिमि0) मय 16 जिन्दा व 07 खोखा कारतूस 09 मिमि0, 01 आर्डिनेंस रिवाल्वर मय 10 जिन्दा व 06 खोखा कारतूस, 1440/- रुपये नगद, 01 पिट्ठू बैग, व 01 ब्रेजा कार बरामद।*
दिनांक 13/14.07.2025 की रात्रि को मेरठ एसटीएफ यूनिट को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुख्यात संजीव उर्फ जीवा गैंग का सक्रिय सदस्य तथा मु0अ0सं0- 226/25 धारा 109,126,308,351 बीएनएस थाना बनियाठेर, जनपद संभल में वांछित अभियुक्त शाहरूख पठान पुत्र जरीफ निवासी मौहल्ला व थाना खालापार, मुजफ्फरनगर किसी बडी वारदात को अंजाम देने के इरादे से रोहाना से छपार की तरफ अपने साथियों सहित ब्रेजा कार से आ रहा है। सूचना पर एसटीएफ टीम द्वारा बिजोपुरा तिराहे पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। कुछ समय पश्चात रोहाना की तरफ से एक संदिग्ध ब्रेजा कार आती हुई दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी दिखाकर चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया। कार चालक द्वारा कार को चैकिंग हेतु नही रोका गया तथा तेजी से कार को ग्राम बिजोपुरा की तरफ मोडकर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा कार में बदमाश होने का शक होने पर पीछा किया गया। आगे चलकर असंतुलित कार होकर सडक के नीचे उतरकर एक गड्ढे में फंस गयी। पुलिस टीम द्वारा बदमाश की घेराबन्दी की गयी। कार में सवार बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी जो पुलिस टीम की स्कार्पियों गाडी में लगी तथा पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाश को फायरिंग बन्द कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाश पर चेतावनी का कोई असर नही हुआ तथा बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर पुनः फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाश की फायरिंग रेंज मे घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा घायल बदमाश को जीवनरक्षार्थ चिकित्सा हेतु अस्पताल भिजवाया गया जहां दौराने उपचार अभियुक्त की मृत्यु हो गयी। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के कब्जे (घटनास्थल) से से 01 बैरेटा पिस्टल (इटली मेड) मय 47 जिन्दा कारतूस .30 बोर, 01 पिस्टल (9 मिमि0) मय 16 जिन्दा व 07 खोखा कारतूस 09 मिमि0, 01 आर्डिनेंस रिवाल्वर मय 10 जिन्दा व 06 खोखा कारतूस, 1440/- रुपये नगद, 01 पिट्टू बैग, आदि व 01 ब्रेजा कार बरामद की गयी जिसके सम्बन्ध में थाना छपार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा पुलिस द्वारा मृतक शाहरूख पठान उपरोक्त के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*मृतक अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* शाहरूख पठान पुत्र जरीफ निवासी मौहल्ला खालापार, थाना खालापार, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 35 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण-*
➡️ 01 बैरेटा पिस्टल (इटली मेड) मय 47 जिन्दा कारतूस .30 बोर
➡️ 01 पिस्टल (9 मिमि0) मय 16 जिन्दा व 07 खोखा कारतूस 09 मिमि0
➡️ 01 आर्डिनेंस रिवाल्वर मय 10 जिन्दा व 06 खोखा कारतूस
➡️ 1440/- रुपये नगद
➡️ 01 पिट्टू बैग (जिसमें सनग्लास, टूथब्रश, टूथपेस्ट आदि)
➡️ 01 ब्रेजा कार बरामद बिना नंबर प्लेट
➡️ 02 नंबर प्लेट (गाडी के अन्दर से बरामद)
*मृतक बदमाश शाहरूख उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1-* मु0अ0सं0 226/2025 धारा 109,126 (2),308 (5),351 (3) बीएनएस थाना बनियाठेर जनपद
सम्भल। (वांछित)
*2-* मु0अ0सं0 775/2017 धारा 302,506,120-बी भादवि थाना सिविल लाईन जनपद मुजफ्फनगर।
*3-* मु0अ0सं0 43/2017 धारा 174-ए भादवि थाना सिविल लाईन जनपद मुजफ्फनगर।
*4-* मु0अ0सं0 2028/2017 धारा 174-ए भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद मु०नगर।
*5-* मु0अ0सं0 139/2017 धारा 302,120-बी, 34 भादवि थाना कोतवाली नगर हरिद्वार।
*6-* मु0अ0सं0 891/2017 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर हरिद्वार।
*7-* मु0अ0सं0 744/2017 धारा 386 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फनगर।
*8-* मु0अ0सं0 230/2016 धारा 223,224 भादवि थाना सिविल लाईन जनपद मुजफ्फनगर।
*9-* मु0अ0सं0 1066/2016 धारा 3 गुण्डा अधिनियम थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फनगर।
*10-* मु0अ0सं0 621/2015 थारा 25/27 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फनगर।
*11-* मु0अ0सं0 19/2015 धारा 302 भादवि थाना जीआरपी जनपद मुजफ्फनगर।
*12-* मु0अ0सं0 47/2015 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना जीआरपी जनपद मुजफ्फनगर।
*13-* मु0अ0सं0- 194/2025 धारा 109(1),351(3),324(4) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना छपार, मुजफ्फनगर।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* उ0नि0 श्री जयवीर सिंह यूपी एसटीएफ, मेरठ यूनिट।
*2.* उ0नि0 श्री दुवेश डबास यूपी एसटीएफ, मेरठ यूनिट।
*3.* है0का0 रकम सिंह यूपी एसटीएफ, मेरठ यूनिट।
*4.* है0का0 आकाश दीप यूपी एसटीएफ, मेरठ यूनिट।
*5.* है0का0 प्रदीफ धनकड यूपी एसटीएफ, मेरठ यूनिट।
*6.* है0का0 रोमिश तोमर यूपी एसटीएफ, मेरठ यूनिट।
*7.* है0का0 दीपक कुमार यूपी एसटीएफ, मेरठ यूनिट।
*8.* है0का0 संजय कुमार यूपी एसटीएफ, मेरठ यूनिट।
*9.* है0का0 विनय कुमार यूपी एसटीएफ, मेरठ यूनिट।
*नोट-* मृतक बदमाश शाहरूख उपरोक्त शातिर किस्म का अपराधी था एवं कुख्यात संजीव उर्फ जीवा गैंग का सक्रिय सदस्य व शार्प शूटर था जिसके विरूद्ध विभिन्न थानों पर गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत थे। मृतक शाहरूख उपरोक्त द्वारा रेलवे स्टेशन मुजफ्फरनगर में पुलिस अभिरक्षा में मौजूद एक व्यक्ति की हत्या की गयी थी साथ ही जनपद हरिद्वार व थानाक्षेत्र सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर में भी हत्या की घटना कारित की गयी थी।


