नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जमीयत उलेमा की जिला कार्यकारिणी की बैठक में मुस्लिम समाज के विकास से संबंधित प्रस्ताव पारित।


जमीयत उलेमा की जिला कार्यकारिणी की बैठक में मुस्लिम समाज के विकास से संबंधित प्रस्ताव पारित। मुजफ्फरनगर 1 जनवरी प्राप्त समाचार के अनुसार जमियत उलमा जिला मुजफ्फरनगर की वर्किंग कमेटी व क्षेत्रीय अध्यक्षों, महासचिव की एक मीटिंग जामा मस्जिद महमूद नगर मे आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुफ्ति मोहम्मद बिन यामीन व संचालन जिला महासचिव कारी ज़ाकिर हुसैन ने किया मीटिंग का आगाज कुरान करीम की तिलावत से हुवा इस अवसर पर जिला महासचिव कारी ज़ाकिर हुसैन ने शिक्षा की अहमियत को समझाते हुए कहा कि बिना शिक्षा के किसी भी समाज का पूर्ण विकास सम्भव नहीं है। अशिक्षित व्यक्ति समाज में जीवन भर अहसास ए कमतरी के साथ जीता है। उन्होने मुस्लिम समाज से अहवान किया कि अभिभावक अपने प्रत्येक बच्चे और बच्ची को शिक्षित करने का प्रण करें। उसके लिए अपनी आर्थिक स्थिति के मुताबिक गैर ज़रूरी कामों में होने वाले खर्च को नियंत्रित कर उस धन को अपने बच्चे और बच्चियों की शिक्षा पर खर्च करें। जो आर्थिक रूप से अधिक मज़बूत लोग हैं वो अपने समाज के आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों के बच्चो की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाए। साथ ही अपने नैतिक मूल्यों और अपनी पहचान को बरकरार रखने के लिए धार्मिक शिक्षा को आवश्यक समझे जिससे कि हमारे अंदर देश प्रेम, मानव सेवा और समाज सेवा की भावना बनी रहे। अपने नैतिक मूल्यों से जुड़े रहने के लिए सभी स्कूली छात्रों को चाहिए कि वह जमीयत उल्मा धार्मिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा धार्मिक शिक्षा केजो प्रबन्ध किए गए हैं उनका खुद भी हिस्सा बने और अपने बच्चों को भी धार्मिक शिक्षा आवश्य दिलायें जिलाध्यक्ष मुफ्ति बिन्यामिन साहब ने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि जमियत उलमा के तामीरी कामों को अमली जामा पहनाने के लिए क्षेत्रीय यूनिटों को मजबूत करना होगा जिसके लिए जमियत कार्यकर्ता लगन के साथ साथ कार्य करते हुए ग्रामीण स्तर पर महल्ला महल्ला और शहरी क्षेत्र मे वार्ड स्तर पर कमेटियों को मजबूत और जहां कमेटियां गठित नहीं हुई वहां जल्द कमेटी गठित करने का काम करें, अन्त मे मोलाना जमालुद्दीन साहब की दुवा पर प्रोग्राम का समापन हुआ इस अवसर पर मोलाना अरशद, कारी अब्दुल माजिद, मुफ्ति इकबाल, हाफिज गुलशेर, मुफ्ति आदिल, मोलाना इस्राइल,मुफ्ति आस मोहम्मद कारी नौशाद, मोलाना साद, हाफिज इकराम, कारी आदिल, मोलाना गुलज़ार, मुफ्ति अब्दुल कादिर, कारी वकी, मोलाना जाहिद मोलाना इसरार मोलाना शाहिद, कारी नफीस, कारी मुकर्रम , कारी उस्मान, मोलाना समीउल्लाह, मोलाना अम्मार , मोहम्मद आरिफ,प्रधान सुलेमान आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon