नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
July 6, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

संस्कारशाला जीवन का आधार कार्यक्रम का आयोजन मुजफ्फरनगर 6 जुलाई प्राप्त समाचार के अनुसार


संस्कारशाला जीवन का आधार कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर 6 जुलाई प्राप्त समाचार के अनुसार मेरा वजूद फाउंडेशन के तत्वाधान में मेरा वजूद फाउण्डेशन सदस्य एवं साहित्यकार डॉ0 अ0 कीर्ति वर्धन, संस्कारशाला शिक्षक मनीष अरोड़ा के द्वारा संस्था में संस्कारशाला जीवन का आधार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मनीष अरोड़ा ने बाल सम्प्रेक्षण गृह के किशारों को बताया कि संस्कार ही व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण करते है। सत्य, अनुशासन, सेवा, करूणा, सम्मान, राष्ट्र प्रेम और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे मूल्य बच्चों को एक श्रेष्ठ नागरिक बनने की दिशा प्रदान करते हैं।
डॉ0 अ0 कीर्ति वर्धन द्वारा संस्था में निरुद्ध किशोरो को बताया किद हम जीवन में उत्तम संस्कारों को अपनाकर समाज में नैतिक मूल्यों को सृदृढ बना सकते है साथ ही साथ उन्होंने किशोरों को पुस्तकें वितरित की गयी। संस्था में निरुद्ध किशोरों द्वारा विचारों को सुना और समझा गया तथा अपने विचारों को व्यक्त भी किया गया जिसके दृष्टिगत किशोरों को संयम और समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के विचार विमर्श किए गए, आयोजन के समापन पर संस्था प्रभारी मोहित कुमार द्वारा मेरा वजूद फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया गया तथा प्रतिमाह संस्था में ऐसे कार्यक्रम करने हेतु मेरा वजूद फाउंडेशन से निवेदन भी किया गया। संस्था में इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहने चाहिए, जिससे संस्था में निरूद्ध किशोर को उच्च संस्कार मिलते रहे। संस्था कर्मचारी प्रदीप कुमार, विपिन कुमार एवं सुरजीत कुमार द्वारा कार्यक्रम आयोजन सहयोग किया गया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon