नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 28, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने

1 min read

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने जनगणना सेल का अचानक निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश

*मुजफ्फरनगर 26 मई प्राप्त समाचार के अनुसार अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व महोदय द्वारा नगरपालिका परिषद मुज़फ्फरनगर में संचालित जनगणना सेल का औचक निरीक्षण किया गया।*

 

*जनगणना के कार्य मे डृयूटी पर लगाये गये कार्मिको की अनुपस्थिति पर अंसतोष व्यक्त करते हुए कार्मिको के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।*

अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व ⁄ जिला जनगणना अधिकारी श्री अनिरूद्ध प्रताप सिंह द्वारा नगरपालिका परिषद मुज़फ्फरनगर में जनगणना सेल का औचक निरीक्षण किया गया‚ निरीक्षण के दौरान जनगणना कार्यों की प्रगति, अभिलेखों के रख-रखाव, कार्मिकों की उपस्थिति तथा कार्य संचालन व्यवस्था का गहनता से परीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के समय यह तथ्य संज्ञान में आया कि जनगणना कार्य हेतु नामित किए गए कर्मचारी अब तक अपनी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए हैं तथा संबंधित कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं पाई गई। इस स्थिति पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महोदय द्वारा असंतोष व्यक्त किया।

 

उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। जनगणना कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा सभी नामित कार्मिकों का समयबद्ध रूप से ड्यूटी ज्वाइन करना अनिवार्य है।

 

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महोदय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन कर्मचारियों द्वारा अब तक जनगणना ड्यूटी ज्वाइन नहीं की गई है, उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही अनुपस्थित कार्मिकों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

 

निरीक्षण के दौरान जनगणना सेल में उपलब्ध व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें ताकि जनगणना कार्य समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद मु०नगर श्रीमती प्रज्ञा सिंह‚ जिला प्रभारी, जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश श्री गौरव गुंजन तथा संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon