एसएसपी संजय कुमार वर्मा व एसपी सिटी अमृत जैन के नेतृत्व में
1 min read
एसएसपी संजय कुमार वर्मा व एसपी सिटी अमृत जैन के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, शुक्रताल मेले में लूट व चोरी की योजना बना रहे छह आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(मो सुहैल / संवाददाता) थाना नई मंडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रताल मेले में लूट, चोरी एवं जेबकट्टी की योजना बना रहे छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच अवैध चाकू एवं दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा एवं एसपी सिटी अमृत जैन के निर्देशन में थाना प्रभारी नई मंडी आनंद देव मिश्र के नेतृत्व में पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि एनएच-58 स्थित कूकड़ी ग्राउंड के पास बने खंडहर में कुछ व्यक्ति शुक्रताल मेले की भीड़ का फायदा उठाकर चोरी, चैन स्नेचिंग एवं जेबकट्टी जैसी घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर थाना नई मंडी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तथा छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मेले में भीड़ का लाभ उठाकर लोगों के सामान चोरी करने, जेब काटने एवं चैन स्नेचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में अमित निवासी खोखनी थाना ककरौली, रोकी निवासी इस्लामपुर भसौली थाना कांधला, मोनू एवं सोमवीर निवासी गढ़ी दौलत थाना कांधला, सोनी निवासी बेहड़ा सादात थाना ककरौली तथा धर्मपाल निवासी गढ़ी दौलत थाना कांधला शामिल हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से पांच अवैध चाकू, एक प्लेटिना मोटरसाइकिल एवं एक सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार कुछ अभियुक्तों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है तथा उनके खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट एवं अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। थाना नई मंडी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


