नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

अपर जिला अधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने तहसील बुढाना में संपूर्ण समाधान दिवस पर जनता की समस्याएं सुनकर क्या निस्तारण


मुजफ्फरनगर 7 सितंबर प्रति समाचार के अनुसार*अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) महोदय की अध्यक्षता में तहसील बुढाना में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।*

आज दिनांक *07.09.2024* को शासन के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)‚ महोदय श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह व उपजिलाधिकारी महोदय बुढाना‚ श्री राजकुमार द्वारा तहसील बुढाना में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, भूमि विवाद‚ अवैध कब्जा‚ राशन कार्ड, चकबंदी आदि से संबंधित शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुई। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए।
उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी बुढाना‚ तहसीलदार बुढाना सहित अन्य प्रशासन व पुलिस विभाग के सम्बन्धित अधिकारी /कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon