शुक्रतीर्थ के सौंदर्यकरण के बाद अब ऐतिहासिक मोती झील पर्दाफाश का
1 min read
शुक्रतीर्थ के सौंदर्यकरण के बाद अब ऐतिहासिक मोती झील पर्दाफाश का डीएम उमेश मिश्रा द्वारा सौंदर्यकरण शुरू*
मुजफ्फरनगर 28 अप्रैल प्राप्त समाचार के अनुसार
डीएम उमेश मिश्रा ने एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह व ईओ नगरपालिका प्रज्ञा सिंह के साथ पूजन कर किया मोती झील के सौंदर्यकरण का शुभारंभ
आर्ट ऑफ लिविंग की एनजीओ करेगी मोती झील के पानी को फिल्टर के साथ सौंदर्यकरण में सहयोग
एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह का मोती झील का ड्रीम प्रॉजेक्ट आज आया जमीन पर
दर्जनों नगरपालिका के सफाई कर्मियों और मशीनों के साथ शुरू हुआ साफ सफाई सौंदर्यकरण शुरू
डीएम उमेश मिश्रा व एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर व ईओ प्रज्ञा सिंह ने खुद अपने हाथों से मोती झील की सफाई की शुरू
पिकनिक स्पॉट बनेगा जनपदवासियों के लिए मोती झील
जो मन में ठान लिया सो ठान लिया, हवा हवाई बातों में नहीं धरातल पर काम करने में विश्वास रखते हैं मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा! पहले शुक्र तीर्थ में जबरदस्त मुहिम चलाकर गंगा को साफ करने का बीड़ा उठाया और अब मुजफ्फरनगर की पुरानी ऐतिहासिक मोती झील पर्दाफाश के सौंदर्य करण का कार्य शुरू कराया गया! आज विधि विधान के साथ मंत्र उच्चारण कराकर मोतीझील सौंदर्य करण का कार्य शुरू कराया गया! स्वयं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह मोतीझील को सैकड़ो सफाई कर्मियों के साथ साफ करने के लिए मोती झील पहुंचे और हाथों में उपकरण लेकर सफाई अभियान में जुट गए!!
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा मोती झील पर्दाफाश सौंदर्यकरण का प्रयास सफल होता है तो मुज़फ़्फ़रनगरवासियो को एक शानदार पिकनिक स्पॉट मिलेगा, आने वाले समय में यहां नौका विहार एवं सुंदर लाइट म्यूजिक सिस्टम भी देखने को मिल सकता है!!
डीएम, एडीएम द्वारा चलाए गए सौंदर्य करण अभियान में आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्य गण भी प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो गए हैं!!
*जिलाधिकारी ने आज मोती झील की साफ-सफाई का किया सौंदर्यकरण का शुभारंभ।*। ——————————————————————– *जिलाधिकारी ने मोती झील की साफ-सफाई में स्वयं भी श्रमदान किया।* —————————————–जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने आज अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह तथा अधिशासी अधिकारी नगरपालिका प्रज्ञा सिंह के साथ मोती झील की साफ-सफाई कर, किया गया सौंदर्यकरण का शुभारंभ ।
जिलाधिकारी व अपर प्रशासन नरेंद्र बहादुर तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने मोती झील की साफ-सफाई में भी स्वयं श्रमदान किया।
ज़िलाधिकारी के निर्देश पर मुजफ्फरनगर में पौराणिक महत्व रखने वाली मोती झील का साफ-सफाई कार्य प्रारंभ किया गया है
जिसमें नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा पचास कर्मचारी लगाए गए है, जो की विशेष रूप से मोती झील एवम् आस पास के क्षेत्र में सफ़ाई करेंगे जलकुंभी की सफ़ाई के साथ ही मोती झील के पानी का ट्रीटमेंट भी प्रारंभ किया गया है बायोरिमाडिएशन द्वारा पानी का ट्रीटमेंट आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था द्वारा किया जायेगा जिसमें आर्गेनिक तरीक़े से पानी का शुद्धीकरण किया जाएगा जिससे जलीय जीवों मछलियों पर किसी प्रकार का दुष्प्रभाव ना पड़े, साथ ही झील में नालों से पहुँचने वाले गंदे पानी को रोकने की व्यवस्था की जायेगी भविष्य में मोती झील के आस पास क्षेत्र में पाथवे , बेंच लाइट्स आदि की व्यवस्था करते हुए सुंदरीकरण कराए जाने की योजना है!
इस अवसर पर अपर ज़िलाधिकारी प्रशासन ,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, टीम आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था समेत नगर पालिका परिषद की समस्त सफ़ाई ,जलकल विभाग की टीम उपस्थित रही !



