सहायक संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी व उनकी टीम द्वारा वाहनाे की चैकिंग का सघन अभियान चलाया गया
*सहायक संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी व उनकी टीम द्वारा वाहनाे की चैकिंग का सघन अभियान चलाया गया।*
मुजफ्फरनगर 14 मई प्राप्त समाचार केअनुसार
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी महोदय श्री सुशील कुमार मिश्रा व उनकी टीम द्वारा की गयी प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान स्कूली वाहनों की परमिट के चेकिंग के समय एक स्कूली वाहन जो कि स्कूल के कलर में बच्चों को स्कूल में ले जाते हुए पाया गया जिसका पंजीयन एंबुलेंस के रूप में पूर्व में था तथा बिना फिटनेस बिना परमिट बिना प्रदूषण एवं एनसीआर में लागू एनजीटी के विरुद्ध संचालित पाया गया। उक्त वाहन को थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर। मैं स्कूली बच्चों को स्कूल में उतारते हुए निरुद्ध किया गया तथा उस पर ₹40250 का जुर्माना भी आरोपित किया गया। कर की गणना कार्यालय में की जाएगी। साथ ही साथ ऐसे सभी स्कूल स्वामियों को सावधान किया जाता है कि इस तरह की वाहनों का प्रयोग स्कूलों मे बच्चों के लाने ले जाने हेतु प्रयोग में ना लाएं। उनकी जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए उनके विरुद्ध मान्यता रद्द करने हेतु संस्तुति जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रेषित की जाएगी।


