नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुजफ्फरनगर और शामली के पंजाब नेशनल बैंक की समस्त शाखाएं रही बंद हुई हड़ताल दिया धरना

1 min read

आदिवासी दलित अधिकारी को जाति सूचक शब्द एवं बुरी तरह अपमानित करने वाले जोनल मैनेजर बलवीर सिंह के खिलाफ बैंक अधिकारियों में उबाल

मुजफ्फरनगर के सर्किल कार्यालय पर शामली और मुजफ्फरनगर पीएनबी के समस्त अधिकारियों ने दिया जबरदस्त धरना किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर 9 अक्टूबर प्राप्त समाचार के अनुसार आज सर्कुलर रोड स्थित पीएनबी के सर्किल कार्यालय पर मुजफ्फरनगर जनपद और शामली जनपद के तमाम पंजाब नेशनल बैंक के सभी शाखों के मैनेजर और अधिकारियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए धरना दिया और मांग रखी की पंजाब नेशनल बैंक मेरठ के जोनल मैनेजर बलबीर सिंह को तुरंत ही निलंबित किया जाए और जेल भेजा जाए बैंक अधिकारियों ने धरना स्थल पर आरोप लगाया कि गत दिवस पंजाब नेशनल बैंक मेरठ के जोनल मैनेजर बलबीर सिंह ने मुजफ्फरनगर जनपद के सर्किल ऑफिस के चीफ़ मैनेजर श्री जिमी तिर्की और कोर्ट रोड मुजफ्फरनगर के प्रबंधक श्री इंद्रजीत को बुलाया पहले कल 6 मैनेजर को बुलाया गया था

परंतु फिर बाद में इन दो अधिकारियों को बुलाया गया जब यह दोनों अधिकारी श्री जिमी तिर्की और श्री इंद्रजीत मेरठ में जोनल मैनेजर श्री बलबीर सिंह के कार्यालय में पहुंचे तो श्री बलबीर सिंह ने टारगेट संबंधी वार्ता की और कुछ देर बाद यानी दोपहर पश्चात कोर्ट रोड मैनेजर इंद्रजीत को वापस भेज दिया परंतु पीएनबी सर्किल ऑफिस के चीफ मैनेजर श्री जिमी तिर्की को अपने पास रोक लिया और लगातार अपमानित किया जाने लगा जोनल मैनेजर बलवीर सिंह ने श्री जिमी तिर्की को जाति सूचक शब्द कहे गालियां दी अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया और कहा कि तुम कोई काम नहीं कर रहे हो इसी बीच जोनल मैनेजर बलवीर सिंह ने अपने कार्यालय में रखे स्टूल पर चीफ़ मैनेजर श्री जिमी तिर्की को बैठाया और दीवार की तरफ उनका मुंह करा दिया उनका मोबाइल भी छीन लिया और उन्हें बद्दी बद्दी गालियां दी जाने लगी

जोनल मैनेजर बलबीर सिंह ने बजट संबंध में बात की और अन्य आरोप भी लगाए जोनल मैनेजर बलबीर सिंह ने चीफ़ मैनेजर मुजफ्फरनगर श्री जिमी तिर्की को सवेरे 10:15 बजे से शाम को 6:00 बजे तक अपने कार्यालय में स्टूल पर बैठाकर दीवार की ओर मुंह करके बैठाये रखा और लगातार उनका उत्पीड़न किया जाता रहा और तरह-तरह की गालियां दी जाती रही शाम 6:00 बजे के बाद चीफ़ मैनेजर श्री जिमी तिर्की ने अपने मित्रों को इसकी खबर दी और अपने बैंक को भी इसकी खबर दी अपने अधिकारियों को भी कई को इसकी खबर दी इस खबर को सुनकर मुजफ्फरनगर जनपद और शामली जनपद के पंजाब नेशनल बैंक की सभी शाखाओं के मैनेजर्स और सभी अधिकारियों में उबाल आ गया और सभी एकजुट हो गए एवं सभी ने आज पंजाब नेशनल बैंक के सर्किल कार्यालय मुजफ्फरनगर पर धरना दिया और प्रदर्शन किया और अपनी सभी शाखाएं भी बंद रखें जिससे पूरे जनपद शामली और मुजफ्फरनगर वालों को भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ा परंतु समाचार लिखे जाने तक पंजाब नेशनल बैंक मुजफ्फरनगर और शामली के तमाम अधिकारियों का धरना सर्किल कार्यालय पर जारी है

अभी तक किसी भी उच्च अधिकारी ने इन्हें वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया है इस दौरान सर्किल कार्यालय पर चल रहे धरना स्थल पर बैंक के अधिकारी गौरव किशोर , अनुभव चौधरी,प्रदीप चौधरी, अनूप चौधरी, पूनम राजपूत, हेमंत जी,और फतेह सिंह और कांति कुमार और अनूप चौधरी और प्रदीप चौधरी और पूनम राजपूत गौरव किशोर हेमंत जी, अमित वर्मा और हेमंत टिहरी अपनी टीम के साथ आए शामली से निशांत तायल जी पूरे साथियों सहित आए अनिल गर्ग जी कविता जैन जी अंशु सिंह कुमुद सिंह शिक्षा चौधरी आदि 350 के लगभग अधिकारी मैनेजर मौजूद हैं समाचार लिखे जाने तक धरना जारी है पंजाब नेशनल बैंक मुजफ्फरनगर और शामली के तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों ने मांग रखी है कि जब तक जोनल मैनेजर बलवीर सिंह द्वारा चीफ़ मैनेजर श्री जिमी तिर्की से माफी नहीं मांग ली जाती और जब तक जोनल मैनेजर श्री बलबीर सिंह को निलंबित नहीं किया जाता या जेल नहीं भेजा जाता तब तक मुजफ्फरनगर और शामली के तमाम पीएनबी बैंक की शाखाएं बंद रहेंगे और धरना जारी रहेगा

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon