अयोध्या के लिए रवाना हुई 108 फिट की अगरबत्ती वाले रथ का अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय की तरफ से स्वागत
*अयोध्या के लिए रवाना हुई 108 फिट की अगरबत्ती वाले रथ का अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय की तरफ से स्वागत
*
डूंगरपुर मेवाड़ राजस्थान 4 जनवरी प्राप्त समाचार के अनुसार आज अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय की तरफ से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम मन्दिर अयोध्या धाम में प्रज्ज्वलित होने वाली एवं पुरे अयोध्या धाम को मनमोहक सुगंध देने वाली 108 फिट लंम्बी अगरबत्ती के रथ का नेशनल हाइवे खेरवाड़ा पर स्वागत किया गया।
अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के राष्ट्रीय महामंत्री महंत गोपालदास वैष्णव ने बताया की अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए खास तौर पर वडोदरा से 108 फिट की अगरबत्ती वाला रथ नेशनल हाइवे खेरवाड़ा से होते हुए उदयपुर से अयोध्या प्रस्थान कर रहा है जिसपर अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत महेन्द्र सिंह चौहान के सानिध्य में सम्प्रदाय के द्वारा 108 फिट अगरबत्ती का पुष्प वर्षा एवं आरती कर स्वागत किया गया साथ ही अगरबत्ती का निर्माण करने वाले भीगा भाई भरवाड़ का भी स्वागत सम्मान किया गया ।
इस अवसर पर सम्प्रदाय के राष्ट्रीय संरक्षक महंत कचरालाल पटेल भेहणा, अध्यक्ष महंत महेन्द्र सिंह चौहान बिछिवाडा , महामंत्री महंत गोपालदास वैष्णव राजपुर , उपाध्यक्ष भरतलाल आहारी डोला , महंत वेजा भाई सागवाडा, महंत मदन सिंह चौहान बिछीवाडा सहित कई गादीपती महंत उपस्थिति रहे।

