नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने ली शराब विक्रेताओं की होली के मद्देनजर बैठक

1 min read

जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने ली शराब विक्रेताओं की होली के मद्देनजर बैठक दिए निर्देश,बोले अवैध कार्य नहीं होंगे बर्दाश्त

मुजफ्फरनगर 7 मार्च प्राप्त समाचार के अनुसार आगामी लोक सभा चुनाव 2024 एवं होली त्यौहार के दृष्टिगत आज आबकारी आयुक्त एवं जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी मुज़फ्फरनगर राकेश बहादुर सिंह की अध्यक्षता में जनपद के अनुज्ञापियो की मीटिंग ली गयी एवं निम्नांकित दिशा निर्देश दिए गए-
1- सभी अनुज्ञापी मार्च 22, 2024 तक दुकानों का MGR एवं MGQ पूर्णतया उठान करा ले, एवं उठान में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
2- दुकानवार वित्तीय वर्ष 2023-24 की जितनी भी देयताये/ब्रीच है उनको अनुज्ञापी पूर्णतया जमा कराये।
3-सभी दुकानों पर अनिवार्यतः 1 अप्रैल से 2024-25 का लाइसेंस निर्गत कराये।
4-दुकानों का किरायेनामे की स्टाम्प ड्यूटी का उलंघन किसी भी दशा में न हो। निर्धारित स्टाम्प ड्यूटी जमा कराये।
5-सभी दुकानों पर CCTV अनिवार्य रूप से संचालित होने के साथ 15 दिनों का बैकअप की सुविधा हो , उसके साथ ही DVR और मॉनिटर लगा होना सुनिश्चित हो।
6-दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर पूर्णतया अपडेट हो।
7-सभी अनुज्ञापी उठान रेगुलर बेसिस पर कराये। उठान में किसी भी प्रकार की अनिमियतता दूकान को संदेह के घेरे में डालेगी एवं किसी भी प्रकार की अनिमियतता पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
8-सभी सेल्समेन का नौकरनामा, पुलिस वेरिफिकेशन एवं चरित्र प्रमाणपत्र बना हो।
9- सभी अनुज्ञापी यह सुनिश्चित करे की ओवररेटिंग किसी भी दशा में न हो, अगर विभाग को ओवररेटिंग कही भी मिलती है अथवा संज्ञान में आता है तो सेल्समेन को जेल भेजने की कार्यवाही एवं अनुज्ञापी पर आबकारी नियमो के तहत कार्यवाही की जायेगी।
10-आबकारी निति 2024-25 के अनुसार , बियर शॉप के अनुज्ञापी 20 मीटर के रेडियस में 100 स्क्वायर फुट की जगह ले सकते हैं, इच्छुक अनुज्ञापी आवेदन कर सकते है।
11-अवैध शराब /अवैध अड्डे की जानकारी तुरंत विभाग को प्राप्त कराई जाए , पैकारी की समस्या से निपटने के लिए मदिरा थोक में न बेचीं जाए।
12-अनुज्ञापियो की होलसेल की दुकानों पर जितनी भी देयताये हैं उनको जमा कराये ।
13 – सभी अनुज्ञापी निर्धारित समयावधि में ही मदिरा की बिक्री सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह लगातार बहुत ही बेहतरीन कार्य कर रहे हैं और मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर जबरदस्त शिकंजा भी कसा जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि उन्होंने पूरे जनपद मुजफ्फरनगर में एक अभियान चलाया हुआ है जिसके अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है एवं जबरदस्त उपलब्धियां भी हासिल की जा रही है हर हालत में उत्तर प्रदेश सरकार के मंतव्य के अनुरूप कार्य किया जा रहा है राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि लगातार नशा माफियाओं के विरुद्ध कार्य किया जा रहा है एवं जिला आबकारी विभाग मुजफ्फरनगर के तमाम अधिकारी और कर्मचारी पूरी मेहनत से कार्य कर रहे हैं उल्लेखनीय है कि जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में लगातार जिला आबकारी विभाग मुजफ्फरनगर मुस्तादी के साथ अभियान चला रहा है और अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर पाबंदी लगा रहा है जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह लगातार जनपद क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र और नगरीय क्षेत्र के उन क्षेत्रों का भ्रमण करते हैं जहां पर देसी और विदेशी मदिरा की सरकारी दुकान हैं और लगातार चेकिंग भी करते रहते हैं यह भी देखते हैं कि मानकों के अंदर कार्य हो रहा है अथवा नहीं कोई रेट अधिक तो नहीं ले रहा है जितना रेट प्रिंट है उतना ही दाम उपभोक्ता से प्राप्त करना चाहिए अन्य राजू से मुजफ्फरनगर जनपद में होने वाली शराब तस्करी पर भी शिकंजा कसा गया है या यूं कहिए की शराब माफियाओं पर जबरदस्त शिकंजा है जिला आबकारी विभाग मुजफ्फरनगर का कुल मिलाकर जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह अत्यंत ही पारदर्शिता और परिश्रम से कार्य कर रहे हैं।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon