भारतीय किसान यूनियन ने पंजाब सरकार द्धारा आंदोलित किसानों के साथ हुए व्यवहार के विरोध मे
*भारतीय किसान यूनियन ने पंजाब सरकार द्धारा आंदोलित किसानों के साथ हुए व्यवहार के विरोध मे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को महामहिम राष्ट्रपति के नाम दिया रोषपत्र*
मुजफ्फरनगर 21 मार्च प्राप्त समाचार के अनुसार
आज दिनांक 21 मार्च 2025 को भारतीय किसान यूनियन द्वारा एक रोषपत्र भारत के महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला अधिकारी मुजफ्फरनगर को प्रेषित किया गया आपको बता दें पिछले लगभग 13 महीने से पंजाब में विभिन्न किसान संगठनों द्वारा किसानो की अनेकों मांगों को लेकर शंभू बॉर्डर और खनोरी बॉर्डर पर आंदोलन किया जा रहा था जिसको लेकर पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल द्वारा आमरण अनशन भी किया जा रहा था 2 दिन पूर्व चंडीगढ़ वार्ता के लिए बुलाए गए किसान नेताओं की गिरफ्तारी कर खनौरी बॉर्डर और शंभू बॉर्डर पर बैठे किसानों को पंजाब सरकार द्वारा पुलिस के माध्यम से उठा दिया गया और आंदोलन स्थल को जबरन खाली कर दिया गया और लगभग 100 की संख्या में किसान और किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया इस घटना पर संज्ञान लेते हुए विश्व विख्यात किसान नेता व भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने पंजाब सरकार के इस कृत्य की निंदा करते हुए 21 मार्च 2025 को समस्त मुख्यालय पर महामहिम राष्ट्रपति के नाम रोषपत्र प्रेषित करने की घोषणा कर दी जिसका पालन करते हुए आज भारतीय किसान यूनियन जिला कार्यालय महावीर चौक मुजफ्फरनगर पर समस्त पदाधिकारी एकत्रित हुए और एक सूक्ष्म बैठक करते हुए जिला अध्यक्ष चौधरी नवीन राठी और मंडल अध्यक्ष सहारनपुर अशोक कुमार के नेतृत्व में जिला कलेक्टरेट कंपाउंड मुजफ्फरनगर पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए भारी संख्या बल के साथ पहुंचे जहां पता चला कि जिला अधिकारी महोदय अपने कार्यालय में व्यस्त हैं जिस पर सभी पदाधिकारी और किसान जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष ही बैठ गए और अपनी सभा वहीं पर शुरू कर दी और सभी वक्ताओं ने अपना वक्तव्य रखते हुए पंजाब सरकार द्वारा किसानों के प्रति रवैये की घोर निंदा की जिला अध्यक्ष चौधरी नवीन राठी ने कहा कि जिस प्रकार पूर्व सूचना सभी अधिकारियों को थी उसके बावजूद भी रोष पत्र लेने के लिए अधिकारियों का देरी से आना दर्शाता है कि सरकार के इशारे पर प्रशासन द्वारा किसानो की अनदेखी एक परिपाटी बन गई है उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी समय से नहीं आते तो हमें भी कोई जल्दी नहीं है हम भी अपने खाने पीने का इंतजाम यही कर लेते हैं और अधिकारियों का जब मन करे तब जाकर रोष पत्र ले लें जिला मीडिया प्रभारी चौधरी शक्ति सिंह ने भी अपना वक्तव्य रखते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जिस प्रकार किसानों के आंदोलन को कुचलने का कार्य किया गया है वह हमारे बड़े बुजुर्गों द्वारा और किताबों में लिखी जानकारी के अनुसार अंग्रेजी शासन काल की याद दिलाता है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वार्ता के लिए बुलाए गए किसान नेताओं को गिरफ्तार किया गया इससे प्रतीत होता है कि सरकार किसानों से ज्यादा पूंजीपतियों की फिक्र में है उन्होंने कहा कि किसानो की आवाज दबने नहीं दी जाएगी और आदरणीय शीर्ष नेतृत्व के द्वारा जो भी घोषणा की जाएगी उसका हर तरह से पालन किया जाएगा उनके अलावा ओमपाल मलिक राष्ट्रीय महासचिव ने भी अपना वक्तव्य रखा और कहा कि भारतीय किसान यूनियन को अपनी पुरानी पद्धति पर आना पड़ेगा अब जितनी शालीनता हम लोग अपनाने लगे हैं प्रशासन उतना ही किसानों को दबाने की कोशिश करने लगा है एनसीआर जोनल अध्यक्ष विकास शर्मा मंडल अध्यक्ष सहारनपुर अशोक कुमार मंडल उपाध्यक्ष गुरमेल बाजवा मुरादाबाद मंडल प्रभारी अशोक घटायन मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद अहलावत कपिल सोम एनसीआर जोनल प्रभारी ठाकुर सत्येंद्र पुंडीर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष अनुज बालियान जिला उपाध्यक्ष बिट्टू प्रधान जिला उपाध्यक्ष आदि ने भी अपना वक्तव्य रखा और मुख्य रूप से श्यामपाल चेयरमैन प्रदेश सचिव ठाकुर नरेश पुंडीर युवा जिलाध्यक्ष देव अहलावत तहसील अध्यक्ष सदर बलराम सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव संजीव पवार तहसील अध्यक्ष बुढ़ाना ललित त्यागी तहसील अध्यक्ष खतौली जुबेर त्यागी संजीव खोखर इस्तेकार त्यागी इकराम कुरेशी मोहब्बत अली जिला प्रचार मंत्री राजू पीनना जिला सचिव गुलशन चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष सदर जितेंद्र बालियान ब्लॉक अध्यक्ष शाहपुर सुधीर शेरावत ब्लॉक अध्यक्ष बुढ़ाना योगेश बालियान ब्लॉक अध्यक्ष जानसठ गुलबहार राव नगर अध्यक्ष संजय त्यागी ब्लॉक अध्यक्ष चरथावल मोनू पवार ब्लॉक अध्यक्ष पुरकाजी अनुज राठी ब्लॉक अध्यक्ष मोरना मानसिंह मलिक ब्लॉक अध्यक्ष बघरा सुमित चौधरी जिला उपाध्यक्ष हैप्पी बालियान ब्लॉक सचिव दिव्यांश चौधरी चिंटू मनीष अहलावत जरा उपाध्यक्ष बिट्टू राठी जिला उपाध्यक्ष सरदार सतनाम सिंह हंसपाल सरदार बूटा सिंह सरदार बलविंदर सिंह समद नगला गुलाब चौधरी हर्ष चौधरी बॉबी राठी आदि के साथ सैंकड़ों किसान कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे


