कूकडा मंडी रोड पर सफाई अभियान चलाकर मंत्री कपिल देव ने अधिकारियों को यहाँ निरंतर सफाई कराने और शहीद प्रेम पाल चौक का सौंदर्यकरण कराये जाने के निर्देश दिए।
1 min read
मुजफ्फरनगर 23 सितंबर प्राप्त समाचार के अनुसार
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज नगर विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भोपा रोड गांधीनगर पुलिस चौकी से गांधीनगर भाजपा जिला कार्यालय तथा कूकड़ा मंडी होते हुए शहीद प्रेम पाल चौक (कूकड़ा चौक) तक सफाई अभियान चलाया। इस रोड पर गंदगी देख मंत्री कपिल देव ने स्वयं सफाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को यहाँ निरंतर सफाई कराये जाने के कड़े निर्देश दिए हैं।

सड़क पर झाडू लगाते मंत्री कपिल देव को देख आसपास के निवासियों ने भी स्वच्छता के प्रति संवेदनशीलता दिखाई और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाये रखने की शपथ ली। मंत्री कपिल देव ने क्षेत्रवासियों को साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया और उन्हें स्वच्छ वातावरण के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने मौके पर उपस्थित सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, अधिशासी अधिकारी प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल व मंडी सचिव को सफाई व्यवस्था हेतु निर्देशित किया।

इसके बाद शहीद प्रेम पाल चौक पहुंचे मंत्री कपिल देव ने शहीद प्रेम पाल की मूर्ति की सफाई की और मौके पर उपस्थित अधिकारियों से इस चौक का सौंदर्यकरण कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से सेवा पखवाडे में 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाते हुए ‘सेवा परमो धर्मः’ को चरितार्थ करते हुए सेवा कार्य किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र पाल, मंडल अध्यक्ष हरेंद्र पाल, सभासद नवनीत गुप्ता, ललित कुमार, प्रशांत गौतम, विशाल गर्ग, तरुण त्यागी, रजत गोयल, पुनीत वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।

