समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की चतुर्थ वर्षगांठ के उपलक्ष में शिक्षण सप्ताह का किया गया आयोजन
1 min read
आशुतोष दूबे ब्यूरो चीफ संत कबीर नगर
संत कबीर नगर 27 जुलाई 2024(सू0वि0)। जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ के मार्गदर्शन में प्रधानाचार्या राजकीय कन्या इंटर कॉलेज डा0 सवीहा मुम्ताज द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत दिनांक 22 जुलाई से लेकर 28 जुलाई 2024 तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की चतुर्थ वर्षगांठ के उपलक्ष में शिक्षण सप्ताह का आयोजन कराया गया।

उक्त के अनुपालन में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद संत कबीर नगर में दिनांक 27 जुलाई 2024 को इको क्लब फॉर मिशन लाइफ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ कार्यक्रम संपादित कराया गया, जिसमें छात्राएं गरिमा, सदफ नाजिश अंसारी, पल्लवी, साधना, रिया भट्ट, खुशी कनौजिया, रिया कुमारी, बीनू सिंह, नाजिश इत्यादि ने पूरे उत्साह से कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा छात्राओं द्वारा अपने घर एवं विद्यालय में अपनी माता के सहयोग से पौधरोपण किया तथा छात्राओं ने समस्त पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर सबीहा मुमताज, इको क्लब की नोडल श्रीमती उषा वर्मा, श्रीमती सोनिया, श्रीमती माला तिवारी तथा समस्त स्टाफ सहित छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

