नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 5, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

कप्तान संजय कुमार का मुजफ्फरनगर में

1 min read

कप्तान संजय कुमार का मुजफ्फरनगर में “ऑपरेशन क्राइम क्लीन”15 घंटे में 6 मुठभेड़:आधा दर्जन बदमाश लंगड़े

मुजफ्फरनगर 13 मई दैनिक सूरज केसरी समाचार पत्र की विशेष कवरेज के अनुसार मुजफ्फरनगर के नए कप्तान श्री संजय कुमार द्वारा मुजफ्फरनगर जनपद में ऑपरेशन क्राइम क्लीन जारी है और ऑपरेशन चक्रव्यू भी लगातार चल रहा है इसी के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार के कुशल मार्गदर्शन में बीते 15 घंटे के भीतर ही 6 पुलिस मुठभेड़ हो गई है पुलिस मुठभेड़ के दौरान आधा दर्जन कुख्यात बदमाश गोली लगने से लंगड़े और घायल हो गए हैं जिन्हें आज मीडिया के सामने लाया गया मिली जानकारी के

अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ व पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार के पर्यवेक्षण में तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल व नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के मार्गदर्शन में जनपद मुजफ्फरनगर में बीते 15 घण्टे के अन्दर 5 थानाक्षेत्रों (खतौली, जानसठ, शाहपुर, फुगाना, बुढाना) में पुलिस व बदमाशों के बीच 06 मुठभेड हुई जिनमें 08 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है( 07 अभियुक्तगण पुलिस मुठभेड में घायल)। अपराध एवं अपराधियों पर आगे भी इसी तरह की कठोर कार्यवाही जारी रहेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार द्वारा उपरोक्त साहसिक व सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का ईनाम दिया गया है। दैनिक सूरज केसरी समाचार पत्र की विशेष कवरेज के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार के कुशल मार्गदर्शन में और पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल के नेतृत्व में जनपद खाना खतौली पुलिस ने कुख्यात अपराधी इरफान पुत्र हमीद उर्फ हामिद निवासी इस्लामनगर खतौली को पुलिस मोडिफाइड के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया यह कुख्यात अपराधी है और दर्जनों संगीत मुकदमे भी इस पर दर्ज हैं इसी प्रकार थाना शाहपुर पुलिस ने कुख्यात अपराधी अरमान पुत्र दीन मोहम्मद उर्फ मोडा निवासी कसेरवा थाना शाहपुर को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया इस कुख्यात अपराधी पर दर्जनों संगीत आपराधिक मामले दर्ज है इसके पास से भी एक तमंचा आदि बरामद किया गया है इसी प्रकार थाना जानसठ पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान खतरनाक अपराधी जावेद पुत्र खलील निवासी ग्राम सिकरी थाना भोपा को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है इसी के साथ-साथ जावेद उर्फ सबलू पुत्र इरशाद निवासी कव्वाल को भी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है इन दोनों बदमाशों का आसपास के राज्यों में आतंक बताया जा रहा है इसी प्रकार थाना बुढ़ाना पुलिस ने खतरनाक अपराधी मतलब पुत्र इस्लामी निवासी बुढ़ाना को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है यह बदमाश भी घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है इसी के साथ-साथ जानसठ पुलिस ने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए हिमाचल सहित कई राज्यों में लूट आदि खतरनाक अपराधी के मामलों में सम्मिलित कुख्यात अपराधी शाहिद उर्फ छाती फटा पुत्र युसूफ निवासी ग्राम सीकरी थाना भोपा को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है उपरोक्त सभी बदमाश मुठभेड़ के दौरान लंगड़े हो गए हैं और प्रेस वार्ता में इन्हें व्हीलचेयर पर लाया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद में भय मुक्त और अपराध मुक्त वातावरण स्थापित करने हेतु मुजफ्फरनगर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी दैनिक सूरज केसरी समाचार पत्र की विशेष कवरेज के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार ने मुजफ्फरनगर जनपद के समस्त थाना प्रभारी और पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल और तमाम पुलिस अधिकारियों की खुले दिल से प्रशंसा की और सभी को शाबाशी भी और नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की प्रेस वार्ता में गुड वर्क करने वाले तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद रहे

मिली जानकारी के अनुसार आज 15 घंटे के भीतर हुई 6 मुठभेड़ और छह लंगड़ों का लेखा-जोखा इस प्रकार है थाना खतौली पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियोग मे वांछित अभियुक्त दौराने पुलिस मुठभेड़ घायल/गिरफ्तार।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र, 01 मोटर साईकिल बरामद ।

अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ व पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खतौली व थाना प्रभारी खतौली के कुशल नेतृत्व में दिनांक 12.05.2025 को थाना खतौली पुलिस द्वारा गैंगस्टर के अभियोग में वांछित 01 शातिर अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड़ घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र व 01 मोटरसाईकिल बरामद की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 12.05.25 को थाना खतौली पुलिस गंगनहर पटरी पर लोहे के पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान 01 संदिग्ध मोटरसाईकिल सवार हरिद्वार की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया जिसे चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया परन्तु मोटर साईकिल सवार मोटरसाईकिल को गंगनहर पटरी से बुआडा जाने वाले रास्ते की तरफ मोडकर भागने लगा। थाना खतौली पुलिस द्वारा मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति का पीछा किया गया । कुछ दूर चलने के बाद मोटर साईकिल तीव्रगति होने के कारण असंतुलित होकर गिर गयी। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की घेराबन्दी की गयी। अभियुक्त द्वारा खुद को पुलिस टीम द्वारा घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी जिससे पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा अपने आप को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया थाना खतौली पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल/ गिरफ्तार अभियुक्त थाना खतौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 180/25 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट में वांछित है ।

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

1. इरफान पुत्र हमीद उर्फ हामिद निवासी मौहल्ला इस्लामनगर थाना खतौली मुजफ्फरनगर। (घायल)

*बरामदगी-*

01 अवैध तमंचा 315 बोर

01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर।

01 मोटरसाईकिल एचएफ डीलक्स (बिना नम्बर)

घायल/गिरफ्तार अभियुक्त इरफान उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-

1मु0अ0सं0 180/25 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट थाना खतौली मु0नगर।

2.मु0अ0सं0 411/25 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट थाना खतौली मु0नगर।

3. मु0अ0सं0 1060/16 धारा 4/25 आयुध अधि0 थाना खतौली मु0नगर।

4.मु0अ0सं0 1061/16 धारा 41/102 सीआरपीसी व 414/420/465/467/471 भादवि थाना खतौली मु0नगर।

*घायल/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

1. प्र0नि0 श्री बृजेश कुमार शर्मा थाना खतौली , मुजफ्फरनगर ।

2. उ0नि0 श्री आरिफ अली थाना खतौली ,मुजफ्फरनगर ।

3.उ0नि0 श्री तेजवीर सिंह थाना खतौली, मुजफ्फरनगर ।

4.उ0नि0 श्री आकाश शर्मा थाना खतौली, मुजफ्फरनगर ।

5. है0का0 641 मुनीश शर्मा थाना खतौली, मुजफ्फरनगर ।

6. है0का0 896 शीतल देव थाना खतौली, मुजफ्फरनगर ।

7.है0का0 303 धनेश नागर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर ।

8.का0 2211 योगेश कुमार थाना खतौली, मुजफ्फरनगर ।

9. का0 1336 सोबीर थाना खौतली, मुजफ्फरनगर ।

10. का0 1408 अजीत कुमार थाना खतौली, मुजफ्फरनगर ।

*थाना शाहपुर पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 शातिर हिस्ट्रीशीटर, टॉप-10 व ईनामी वांछित अभियुक्त घायल/गिरफ्तार।*

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र व 01 मोटरसाईकिल बरामद।*

अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ व पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी बुढाना व थाना प्रभारी शाहपुर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 12.05.2025 को थाना शाहपुर पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 शातिर हिस्ट्रीशीटर, टॉप-10 व 10 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त को धनायन-सोरम मार्ग से घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र व 01 मोटरसाईकिल बरामद की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 12.05.2025 को थाना शाहपुर पुलिस धनायन मोड पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग कर रही थी इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाईकिल सवार आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी से चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया। अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम को देखकर तेजी से वापस मुडकर भागने का प्रयास किया गया जिसमें असंतुलित होकर अभियुक्त की मोटरसाईकिल गिर गयी। अभियुक्त मोटरसाईकिल को वहीं छोडकर खेतों में भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की घेराबन्दी की गयी। अपने आप को पुलिस टीम से घिरा देख अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। अभियुक्त द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

1.अरमान पुत्र दीन मौहम्मद उर्फ मोडा निवासी ग्राम कसेरवा थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर।

बरामदगी-

01 अवैध तमंचा 315 बोर

01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर

01 मोटरसाईकिल (बिना नंबर)

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त अरमान उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

1.मु0अ0सं0 128/17 धारा 307 भादवि थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

2.मु0अ0सं0 129/17 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

3.मु0अ0सं0 131/17 धारा 420/414 भादवि थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

4.मु0अ0सं0 132/17 धारा 420/414 भादवि थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

5.मु0अ0सं0 326/17 धारा 2/3 गैंगस्टर अधि0 थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

6.मु0अ0सं0 439/17 धार 25 आर्म्स एक्ट थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

7.मु0अ0सं0 80/22 धारा 307 भादवि थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

8.मु0अ0सं0 82/22 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

9.मु0अ0सं0 81/25 धारा 333,115(2),351(3),352,308(5) बीएनएस थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर। (वांछित)

*घायल/गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-

1. उ0नि0 श्री सुनील कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

2. उ0नि0 श्री राहुल कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

3.उ0नि0 श्री विकास कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

4. है0का0 278 ललित कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

5.का0 413 शिवम कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

6.का0 1667 दिनेश कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

7. का0 1388 अरुण कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

 

नोटः- घायल / गिरफ्तार अभियुक्त अरमान पुत्र मौहम्मददीन उपरोक्त थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर का TOP- 10 हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिसका एचएस *थाना जानसठ पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड 01 शातिर हिस्ट्रीशीटर, टॉप-05 व इनामी, वांछित अभियुक्त सहित 02 चोर/लुटेरे अभियुक्तगण घायल/गिरफ्तार।

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 04 मोटरसाईकिल व अवैध शस्त्र बरामद।

अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ व पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी जानसठ व थाना प्रभारी जानसठ के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 13.05.2025 को थाना जानसठ पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 शातिर हिस्ट्रीशीटर, टॉप-05 व इनामी वांछित अभियुक्त सहित 02 चोर/लुटेरे अभियुक्तगण को घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 04 मोटरसाईकिल व अवैध शस्त्र बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जानसठ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-दिनांक 12/13.05.2025 की रात्रि को थाना जानसठ पुलिस संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग कर रही थी इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि जानसठ-खतौली मार्ग पर ग्राम भलवा के पास स्थित एक बन्द पड़े कोल्हू पर कुछ संदिग्ध लोग हैं। सूचना पर थाना जानसठ पुलिस मुखबिर के बताये गये स्थान पर पहुंची तथा घेराबन्दी की गयी। पुलिस टीम को देखकर वहां मौजूद अभियुक्तगण द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। अभियुक्तगण द्वारा की गयी फायरिंग में एक गोली पुलिस के वाहन में लगी तथा पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु अभियुक्तगण द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की जाती रही। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण द्वारा की गयी फायरिंग से स्वंय को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 02 अभियुक्तगण घायल हो गये तथा उनके 02 साथी मौके से फरार हो गये। पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तगण को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु कांबिंग की जा रही है। थाना जानसठ पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 04 मोटरसाईकिल (विभिन्न स्थानों से चोरी की गयी) तथा अवैध शस्त्र बरामद किये गये। थाना जानसठ पुलिस द्वारा घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-

1.जावेद पुत्र खलील निवासी ग्राम सीकरी थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

2. जावेद उर्फ सबलू पुत्र इरशाद निवासी ग्राम कवाल थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।

 

फरार अभियुक्तगण का नाम व पता-

1.शाहिद उर्फ छाती फटा पुत्र युसुफ निवासी ग्राम सीकरी थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

2. सरताज उर्फ भूरा पुत्र रियाज निवासी ग्राम पलडी थाना शाहपुर, हाल पता- सफीपुर पट्टी कस्बा व थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।

 

बरामदगी-

01 टीवीएस अपाचे मोटरसाईकिल

01 हीरो पैशन मोटरसाईकिल

01 हीरो डीलक्स मोटरसाईकिल

01 हीरो स्पलैण्डर मोटरसाईकिल

02 अवैध तमंचे 315 बोर

03 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर

घायल/गिरफ्तार अभियुक्त जावेद पुत्र खलील उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-

1.मु0अ0सं0 112/21 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।

2. मु0अ0सं0 433/11 धारा 201,302,364ए आईपीसी थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।

3. मु0अ0सं0 462/11 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।

4.मु0अ0सं0 953/19 धारा 392, 411,404 आईपीसी थाना देवबंद, सहारनपुर।

5. मु0अ0सं0 28/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना देवबंद, सहारनपुर।

6.मु0अ0सं0 27/20 धारा 414 आईपीसी थाना देवबंद, सहारनपुर।

7.मु0अ0सं0 149/22 धारा 3/1 गिरोह बंद एक्ट थाना बिलारी, मुरादाबाद।

8.मु0अ0सं0 146/21 धारा 34, 395,412 आईपीसी थाना बिलारी, मुरादाबाद।

9.मु0अ0सं0 63/22धारा 74ए थाना बिलारी, मुरादाबाद।

10. मु0अ0सं0 53/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 413,465,468,471 आईपीसी थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर।

11. मु0अ0सं0 54/25 धारा 305 बी /317(2)/112 बीएनएस थाना तितावी, मुजफ्फरनगर। (वांछित)

12. मु0अ0सं0 9/25 धारा 305 बी बीएनएस थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर। (वांछित)

13.मु0अ0सं0 147ए/01 धारा 323/504 भादवि थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

14.मु0अ0सं0 11821033250383/25 धारा 3/25(1B) A आर्म्स एक्ट

15.मु0अ0सं0 105/21 धारा 379/411 भादवि थाना पिंजौर जिला पंचकुला, हरियाणा।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्त जावेद उर्फ सबलू पुत्र इरशाद उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-

1.मु0अ0सं0 34/13 धारा 429/511 भादवि थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।

2. मु0अ0सं0 265/14 धारा 452/429/501 भादवि थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।

3. मु0अ0सं0 34/15 धारा 429 भादवि थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।

4.मु0अ0सं0 334/15 धारा 370/506 भादवि व 3 /4 पोक्सो एक्ट थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।

5.मु0अ0सं0 24/16 धारा 2 /3 गैगस्टर एक्ट थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।

6.मु0अ0सं0 330/17 धारा 363/366/376 भादवि व 3 /4 पोक्सो एक्ट थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।

7. मु0अ0सं0 99/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।

8.मु0अ0सं0 169/2024 धारा 379/411 थाना कांधला जिला शामली

9. मु0अ0सं0 19/2023 धारा 380/411/452 भादवि थाना मंगलौर जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड

 

*घायल/गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-

1.उ0नि0 मोहित कुमार तेवतिया थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।

2. उ0नि0 पुष्पेन्द्र चौहान थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।

3. है0का0 207 अमित कुमार थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।

4.है0का0 324 नीटू सिंह थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।

5. है0का0 358 जीत सिह थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।

6.का0 1032 अनुज कुमार थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।

7.का0 1164 राहुल कुमार थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।

 

नोट-थाना जानसठ पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है जिनके द्वारा चोरी/लूट/डकैती जैसे गंभीर अपराध किये जाते है तथा अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त जावेद पुत्र खलील उपरोक्त थाना जानसठ का टॉप-05 सक्रिय अपराधी है तथा थाना तितावी से 20 हजार का इनामी है जिसके विरूद्ध अन्य राज्यों (दिल्ली, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गोवा आदि) में गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत हैं तथा अभियुक्त जावेद उर्फ सबलू उपरोक्त थाना जानसठ का हिस्ट्रीशीटर व सक्रिय अपराधी है जिसके विरूद्ध भी अन्य राज्यों में कई अभियोग पंजीकृत हैं। थाना जानसठ पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार तथा फरार अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।

थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ गौकशी के अभियोग में वांछित तथा 10,000/- का इनामी 01 गौकश अभियुक्त घायल/गिरफ्तार।

 

घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद।*

अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ व पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना व थाना प्रभारी बुढ़ाना के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 13.05.2025 को थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ गौकशी के अभियोग में वांछित तथा 10,000/- का इनामी गौकश अभियुक्त को घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 13.05.2025 को थाना बुढ़ाना पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि मेरठ करनाल हाईवे से ग्राम विज्ञाना की ओर जाने वाले रास्ते पर शमशान घाट के पास गौकशी के अभियोग में वांछित/ईनामी अभियुक्त मौजूद है तथा कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची तो वहां 01 संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया जिसने पुलिस टीम को देखते ही पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। अभियुक्त द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की घेराबन्दी की गयी तथा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे अवैध शस्त्र मय जिन्दा व खोखा कारतूस बरामद किया गया। थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

1.मतलूब पुत्र इस्लामू निवासी मौहल्ला पीरशाह बिलायत कस्बा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*बरामदगी-*

01 अवैध तमंचा 315 बोर

01 जिन्दा व 01 खोखा कारसूत 315 बोर

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त मतलूब उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

01.मु0अ0सं0 336/08 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

02. मु0अ0सं0 264/09 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

03. मु0अ0सं0 298/09 धारा धारा 3/5/8 सीएस एक्ट थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

04.मु0अ0सं0 60/16 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

05.मु0अ0सं0 86/18 धारा 429 भादवि0 थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

06 मु0अ0सं0 101/2025 धारा 3/5क/8 सीएस एक्ट थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।(वांछित)

07.मु0अ0सं0 119/25 धारा 3/5क/8 सीएस एक्ट व 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।(वांछित)

 

घायल/गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-

01. उ0नि0 ललित कुमार थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।

02. उ0नि0 श्री सन्दीप चौधरी थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।

03. उ0नि0 छविकान्त थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।

04. उ0नि0 गौविन्द चौधरी थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।

05. है0का0 511 मनोज कुमार थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।

06. है0का0 93 संजय कुमार थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।

07. है0का0 285 नीरज त्यागी थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।

08.है0का0 640 निर्वेश कुमार थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।

09. का0 1311 गौरव पुनिया थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।

10.का0 1377 नकुल सांगवान थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।

11. का0 285 मोहित कुमार थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।

12. का0 1036 राजवीर सिंह थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।

नोटः- घायल/गिरफ्तार अभियुक्त मतलूब पुत्र इस्लामू उपरोक्त थाना बुढाना का टॉप-10 व 10,000 रूपये का ईनामी तथा सक्रिय अपराधी है साथ ही थाना बुढ़ाना पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 101/2025 धारा 3/5क/8 सीएस एक्ट में वांछित था। थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।

*थाना जानसठ पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड 01 शातिर वांछित अभियुक्त घायल/गिरफ्तार, अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद।

अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ व पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी जानसठ व थाना प्रभारी जानसठ के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 13.05.2025 को थाना जानसठ पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 शातिर अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड मुजफ्फरनगर मीरापुर रोड भनेडी जाने वाले रास्ते से घायल/गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद किये गये। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जानसठ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-दिनांक 12/13.05.2025 की रात्रि को थाना जानसठ पुलिस संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग कर रही थी इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि जानसठ-खतौली मार्ग पर ग्राम भलवा के पास स्थित एक बन्द पड़े कोल्हू पर कुछ संदिग्ध लोग हैं। सूचना पर थाना जानसठ पुलिस मुखबिर के बताये गये स्थान पर पहुंची तथा घेराबन्दी की गयी। पुलिस टीम को देखकर वहां मौजूद अभियुक्तगण द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। अभियुक्तगण द्वारा की गयी फायरिंग में एक गोली

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon