कप्तान संजय कुमार का बदमाशों पर कहर
1 min read
कप्तान संजय कुमार का बदमाशों पर कहर: शहर कोतवाल उमेश रोरिया ने मुठभेड़ मै 10 हजारी को किया लंगड़ा। *मुजफ्फरनगर 22 मई प्राप्त समाचार के अनुसारथाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 शातिर 10 हजार रुपये का ईनामी व वांछित अभियुक्त घायल/गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र व 2700 रूपये बरामद।*
अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ व पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर व थाना प्रभारी कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 22.05.2025 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 शातिर 10 हजार रुपये के ईनामी व वांछित अभियुक्त को बुढ़ाना मीरापुर जाने वाले रजवाहे के पास से समय लगभग 11.05 बजे घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र व 2700/- रूपये बरामद किये गये है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* आज दिनांक 22.05.2025 को थाना कोतवाली नगर पुलिस को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि 01 व्यक्ति अवैध शस्त्र के साथ बुढ़ाना मीरापुर मार्ग पर रजवाहे के पास वैठा है तथा किसी घटना को अंजाम देने की फिराक मे है। सूचना पर विश्वास करते हुए थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंची तो बदमाश द्वारा पुलिस टीम को देखकर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया तथा ईख के खेत में भाग गया। बदमाश द्वारा की गयी फायरिंग से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश की घेराबन्दी की गयी तथा आत्मसमर्पण के लिए कहा गया परन्तु बदमाश द्वारा पुनः पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा अदमय साहस का परिचय देते हुए बदमाश की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जबावी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश घायल हो गया। बदमाश के बायें पैर में गोली लगी है। अभियुक्त 10 हजार रुपये का ईनामी व वांछित अपराधी है।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
*1.* शौकीन उर्फ बल्लू पुत्र मीदू निवासी शौकीन गार्डन रेलवे लाईन के पास थाना लिसाडी गेट मेरठ उम्र करीब 32 वर्ष।
*गिरफ्तार अभियुक्त शौकीन अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास का विवरण-*
1. मु0अ0स0 241/2021 धारा 323/498ए/504/506 भादवि थाना कोतवाली नगर हापुड।
2. मु0अ0स0 146/2025 धारा 305(ए) बीएनएस थाना भोपा, मुजफ्फरनगर। *(वाछिंत अभियुक्त)*
3. मु0अ0स0 83/2025 धारा 3/5/8सीएस एक्ट थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर। *( ईनामी अभियुक्त )*
4. मु0अ0स0 90/2025 धारा 3/25/28 आर्म्स एक्ट व 3/8 सीएस एक्ट व 305(ए)/331(4)/317(2) बीएनएस थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।
*बरामदगी का विवरण-*
✅ 01 अदद तमन्चा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 01 खोखा कारतूस .315 बोर।
✅ 2700 रूपये नगद।
*पूछताछ का विवरण-* अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि कुछ दिन पहले थाना भोपा क्षेत्र से से पशु चोरी थाना पुरकाजी क्षेत्र में गौकशी की घटना कारित की गयी थी। आज मे किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था कि पुलिस ने मुझे पकड़ लिया।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* प्रभारी निरीक्षक श्री उमेश रोरिया थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र श्योराण थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*3.* है0का0 174 अमित कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*4.* है0का0 260 रोहित तेवतिया थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*5.* का0 1136 सैनी कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*6.* का0 810 मनेन्द्र सिंह थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*7.* का0 572 संदीप कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*8.* का0 1136 सैनी कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*9.* का0 1180 गगन चौधरी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*10.* का0 2445 रवि कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*11.* का0 303 विनीत थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*12.* का0 2267 दिनेश कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*नोट-* घायल/गिरफ्तार अभियुक्त थाना भोपा से पशु चोरी के अभियोग में वांछित व थाना पुरकाजी से गौकशी के अभियोग में वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था।


