चरथावल पुलिस ने दो अभियोगों का किया जबरदस्त अनावरण कुख्यात अपराधी गिरफ्तार।
1 min read
चरथावल पुलिस ने दो अभियोगों का किया जबरदस्त अनावरण कुख्यात अपराधी गिरफ्तार।
चरथावल मुजफ्फरनगर 25 दिसंबर प्राप्त समाचार के अनुसार
✅ *थाना चरथावल पुलिस द्वारा चोरी के 02 अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए 03 शातिर चोर अभियुक्तगण किए गए गिरफ्तार । अभियुक्त गण के कब्जे से चोरी किये आभूषण (सफेद एवं पीली धातु) व अन्य सामान बरामद।*
जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री राजू कुमार साव व प्रभारी निरीक्षक थाना चरथावल श्री ओमप्रकाश शर्मा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 25.12.2023 को थाना चरथावल पुलिस द्वारा चोरी के 02 अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए 03 शातिर चोर अभियुक्तगण को ग्राम हैबतपुर मोड के पीस से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किये हुए 07 जोडी बिछवा, 04 अंगुठी, 01 मंगल सूत्र(सफेद धातु), 01 नाक की लोंग(पीली धातु), 01 गैस सिलेण्डर, 01 स्टार्टर व केबिल आदि बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* अभि.ुक्तगण द्वारा दिनांक 18-12-23 की रात्रि को ग्राम हैबतपुर में श्री ब्रजमोहन के बन्द मकान का ताला तोडकर घर में रखे जेबरात व गैस सलेण्डर चोरी कर ले जाने की घटना तथा दिनांक 13/14-10-2023 की रात्रि को ग्राम मुथरा के जंगल मे हाजी मतलूब की ट्यूबैल से स्टार्टर व केबिल चोरी कर ले जाने के की घटना कारित की गई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना चरथावल पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 25-12-2023 को उपरोक्त दोनो घटनाओं का सफल अनावरण किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम/पताः-*
*1.* मोधू उर्फ मोहित पुत्र इलमचन्द्र नि0 ग्रा0 हैबतपुर थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*2.* मोनू पुत्र ओमी बाल्मिकी निवासी उपरोक्त।
*3.* सोहन लाल उर्फ सोनू पुत्र ओमप्रकार उर्फ ओमी निवासी उपरोक्त।
*पूछताछ का विवरणः-* प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हमने करीब 2 माह पूर्व ग्राम मुथरा में समशान घाट के पास से एक ट्यूबैल से स्टार्टर , केबिल, फावडे व खाद चोरी किया था। फावडे व खाद को 01 अज्ञात कबाडी को बेच दिया था तथा दिनांक 18-12-23 की रात्रि में हम तीनों ने अपने साथी छोटू उर्फ पंकज पुत्र सुखपाल नि0 ग्रा0 हैबतपुर थाना चरथावल के साथ मिलकर ग्राम हैबतपुर में बन्द पडे ब्रजमोहन के मकान का ताला तोडकर जेबरात व एक गैस सिलेण्डर चोरी किया था । थाना चरथावल पुलिस द्वारा प्रकाश में आए अभियुक्त छोटू उर्फ पंकज उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
*बरामदगीः-*
✅ 07 जोडी बिछवा, 04 अंगुठी, 01 मंगल सूत्र(सफेद धातु)।
✅ 01 नाक की लोंग(पीली धातु)।
✅ 01 गैस सिलेण्डर।
✅ 01स्टार्टर व केबिल।
*गिरफ्तार अभियुक्त मोधू उर्फ मोहित उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0 – 290/20 धारा 380/411/457 भादवि थाना चरथावल, मुजफ्फरगनर।
*2.* मु0अ0सं0 – 288/16 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना भोपा, मुजफ्फरगनर।
*3.* मु0अ0सं0 – 287/16 धारा 13 जी एक्ट थाना भोपा, मुजफ्फरगनर।
*4.* मु0अ0सं0 – 641/07धारा 323/336/456/504/506 भादवि थाना चरथावल, मुजफ्फरगनर।
*5.* मु0अ0सं0– 1386/14 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरगनर।
*6.* मु0अ0स0 408/23 धारा 457/380/411 भादवि चरथावल, मुजफ्फरगनर।
*7.* मु0अ0स0 350/23 धारा 457/380/411 भादवि थाना चरथावल, मुजफ्फरगनर।
*गिरफ्तार अभियुक्त मोनू उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0 297/12 धारा 147/302/34 भादवि थाना भोपा, मुजफ्फरगनर।
*2.* मु0अ0स0 408/23 धारा 457/380/411 भादवि थाना चरथावल, मुजफ्फरगनर।
*3.* मु0अ0स0 350/23 धारा 457/380/411 भादवि थाना चरथावल, मुजफ्फरगनर।
*गिरफ्तार अभियुक्त सोहन लाल उर्फ सोनू उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0 – 297/12 धारा 147/302/34 भादवि थाना भोपा, मुजफ्फरगनर।
*2.* मु0अ0सं0 – 536/06 धारा 60 Ex- Act थाना भोपा, मुजफ्फरगनर।
*3.* मु0अ0स0 408/23 धारा 457/380/411 भादवि थाना चरथावल, मुजफ्फरगनर।
*4.* मु0अ0स0 350/23 धारा 457/380/411 भादवि थाना चरथावल, मुजफ्फरगनर।
*अनावरण/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
*1.* उ0नि0 श्री प्रेम सिंह थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 श्री अजय कुमार त्यागी थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*3.* है0का0 700 अरुण कुमार थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*4.* का0 2084 सोनवीर थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*5.* का0 1817 नीरज कुमार थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।

