नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 6, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

खाईखेड़ी चीनी मिल के चरथावल पश्चिम गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों ने लगाया भारी घटतौली का आरोप


खाईखेड़ी चीनी मिल के चरथावल पश्चिम गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों ने लगाया भारी घटतौली का आरोप

रोहाना गन्ना समिति के अधिकारियों की मिलीभगत से हो रही है घटतौली

समिति के चर्चित अधिकारी द्वारा घटतौली की शिकायत करने वाले किसानों को किया जाता है परेशान

गन्नाआयुक्त के आदेश ठेंगे पर रखता है खाईखेड़ी चीनी मिल,किसानों में आक्रोश

चरथावल भाजपा सरकार में जहाँ बड़े बड़े माफिया जेलों की हवा काट रहे है और जिन लोगो की तूती बोलती थी और वह गेर कानूनी कार्यो में लिप्त रहते थे वह आज जेल की सलाखों में अपना समय बिता रहे है।और तो और जब से देश प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से जहाँ देश प्रदेश में बडे पैमाने पर आपराधिक कार्यो में गिरावट आई है और देश प्रदेश में क्राइम का ग्राफ बहुत हद तक कम हुआ है।और आम जनता यह कहते हुए नजर आ रहे है कि भाजपा राज में गलत कार्य नही चलेंगे और देश प्रदेश में आपराधिक लोगो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही होने से आम जनमानस को बड़ी राहत मिली है।वही मिलावट खोरो पर जहाँ बड़े पैमाने पर भाजपा सरकार में कार्यवाही हुई है।वही पिछले वर्ष जहाँ खाइखेड़ी चीनी मिल के खिलाफ गन्नाआयुक्त द्वारा घटतौली करने पर सीधे कार्यवाही करते हुए चीनी मिल मालिको सहित घटतौली में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर की कार्यवाही की गई थी। जिससे पूरे प्रदेश में हड़कम्प मच गया था।और गन्नाआयुक्त कि इस कार्यवाही का पूरे प्रदेश के किसानों ने प्रशँसा की थी और अब किसानों में यह उम्मीद जगी थी कि इस वर्ष प्रदेश के गन्ना किसानों के साथ घटतौली नही होगी ।जिससे किसानों के साथ होने वाली घटतौली से पूरी तरह मुक्ति मिल जायेगी।पिछले वर्ष खाईखेड़ी चीनी मिल के विरुद्ध कार्यवाही से जिले के सभी गन्ना क्रय केंद्र घटतौली मुक्त हो गए थे ।लेकिन एक सप्ताह बाद फिर से घटतौली की शुरुआत हो गयी थी। और इतने वर्षों से की जा रही घटतौली की आदत भला एकदम कैसे छूट सकती थी। पिछले वर्ष घटतौली के आरोप में जहाँ खाईखेड़ी चीनी मिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।जिससे इस वर्ष किसानों को यह उम्मीद जगी थी कि इस वर्ष खाइखेड़ी चीनी मिल द्वारा फिर से घटतौली नही की जायेगी खाइखेड़ी चीनी मिल द्वारा भाजपा सरकार और गन्नाआयुक्त को ठेंगे पर रखते हुए यह दिखा दिया कि मुख्यमंत्री योगी हो या प्रधानमंत्री मोदी हो या फिर गन्नाआयुक्त घटतौली के खिलाफ कितने ही आदेश करले या कोई भी कार्यवाही कर ले वह तो अपना खाईखेड़ी चीनी मिल अपने तरीके से ही चलाएंगे इस क्षेत्र में खाईखेड़ी चीनी मिल के दर्जन से अधिक गन्ना क्रय केंद्र क्षेत्र में लगे हुए है वही क्षेत्र के किसान सरताज,जमशेद,नोमान,यामीन,नीरज सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि वह एक दो दिन से अपना गन्ना दूसरे चीनी मिल के क्रय केंद्र पर तोलकर लाए तो खाइखेड़ी चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर पूरे चार प्रतिशत की घटतौली सामने आयी।जब इस मामले की शिकायत मिल अधिकारियों से की गई तो कहा गया कि जल्द ही इस समस्या को दूर कर देंगे।इतनी बड़ी कार्यवाही होने के एक दो सप्ताह बाद ही घटतौली करने का साहस मिल अधिकारियों में कैसे आ जाता है यह तो वह ही जान सकते है। लेकिन किसानों द्वारा बार बार गुहार लगाने के बाद भी घटतौली नही रुकना किसानों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।और इससे साफ हो चला है कि खाईखेड़ी चीनी मिल के लिए कोई नियम कानून मायने नही रखता है और वह अपने मिल को अपने हिसाब से चलाते है ।और खाईखेड़ी चीनी मिल के लिए मुख्यमंत्री और गन्नाआयुक्त के आदेशों के कोई मायने नही है

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon