नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज चरथावल में तीन दिवसीय रोवर रेंजर्स के शिविर का ऐतिहासिक समापन

1 min read

चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज चरथावल में तीन दिवसीय रोवर रेंजर्स के शिविर का ऐतिहासिक समापन । चरथावल मुजफ्फरनगर 4 जनवरी प्राप्त समाचार के अनुसार चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज चरथावल में 3 दिन से चल रहे रोवर रेंजर्स का शिविर का समापन बड़े धूमधाम के साथ हुआ। के समापन का शुभारंभ प्रबंधक श्री राकेश वशिष्ठ एवं डॉ सविता वशिष्ठ विभाग अध्यक्षा संस्कृत विभाग जैन कन्या पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम अधिकारी श्री अंकित चौधरी द्वारा छात्र-छात्राओं को तंबू बनाना गाठें लगाना, विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाना , उनका प्रदर्शन करना, आपातकाल में निर्णय लेने के लिए तैयार रहना इत्यादि की जानकारी दी गई। समापन दिवस पर रोवर रेंजर्स द्वारा तम्बू का निर्माण किया गया और उसमें विभिन्न राज्यों की झांकियां को प्रस्तुत किया गया, जिसमें हरियाणा राजस्थान ,पंजाब ,जम्मूकश्मीर ,महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश इत्यादि की झलकियां को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागकरने वाले रोमन रेंजर्स को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया, तंबू निर्माण और नृत्य प्रतियोगिता के में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त रोवर रेंजर्स को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। नृत्य एवं तंबु निर्माण में फर्स्ट पोजीशन पर वासु विपिन आयुष अरविंद माफी कनिका पुंडीर खुशी शर्मा स्वाति दिव्यांशी आदि रहे। शिविर में लगभग 50 छात्र छात्राओं ने रोवर रेंजर्स की दीक्षा प्राप्त की महाविद्यालय की छात्रा कुमारी स्वाति, कुमारी महिमा, कुमारी तमन्ना त्यागी, छात्र अरविंद कुमार, वासु कुमार, कुमारी माफी मैं अपने विचार रखें। कार्यक्रम को सफल बनाने में वाणिज्य प्रवक्ता अंशुल अग्रवाल,अनुज गौड, श्री सुनील कुमार, श्री ऋषि पाल शर्मा, श्री अभिषेक शर्मा, श्रीमती संगीता शर्मा, शहजादी, पिंकी, मधु, तरबिया आदि का सहयोग रहा।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon