नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 21, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

कमिश्नर सहारनपुर डॉ.रुपेश कुमार खतौली में ग्रामीण जनता से हुए रूबरू

1 min read

कमिश्नर सहारनपुर डॉ.रुपेश कुमार खतौली में ग्रामीण जनता से हुए रूबरू: वर्षों से लटकी फाइलें आयुक्त को खटकी। मुजफ्फरनगर खतौली 7 मार्च प्राप्त समाचार के अनुसार सहारनपुर मंडल सहारनपुर मंडलायुक्त डॉक्टर रुपेश कुमार द्वारा तहसील खतौली नगर तथा विकास खंड खतौली का किया निरीक्षण संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

मंडलायुक्त ने राजस्व कार्यो का निरीक्षण करते हुए 3 साल पुराने वादों का शीघ्र निस्तारण किया जाए तथा कार्यालय में कोई भी पत्रावली पेंडिंग ना रखी जाए सभी पत्रावलियों का समयअंतर्गत निस्तारण करना सुनिश्चित करें ।

सहारनपुर मंडल सहारनपुर मंडलायुक्त डॉक्टर रुपेश कुमार ने आज जनपद मुजफ्फरनगर की तहसील खतौली पहुंचकर खतौली तहसील,विकासखंड खतौली का निरीक्षण किया।

मंडलायुक्त ने सर्वप्रथम तहसील प्रांगण का तहसील खतौली का निरीक्षण किया। तहसील खतौली में साफ सफाई दुरुस्त पाई गई, उन्होंने उप जिला अधिकारी खतौली तथा तहसीलदार खतौली को निर्देश दिए तहसील में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मंडलायुक्त ने संपूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर,राजस्व वसूली रजिस्टर, वाद रजिस्टर, दाखिल खारिज, गाड फाइल पत्रावली, अधिकारियों व कर्मचारियों की जीपीएफ एवं सेवा पुस्तिका का निरीक्षण करते हुए उप जिलाधिकारी खतौली एवं तहसीलदार को निर्देश दिए जो 3 साल पुराने वाद हैं, उनका शीघ्र निस्तारण किया जाए । उन्होंने निर्देश दिए कार्यालय में कोई भी पत्रावली पेंडिंग ना रखी जाए सभी पत्रावलियों का समयअंतर्गत निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने राजस्व बसूली में प्रगति लाते हुए निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। तहसील कार्मिकों की जीपीएफ एवं सेवा पुस्तिका को देखते हुए संबंधित को निर्देश दिए जीपीएफ तथा सेवा पुस्तिका को मेंटेन रखे।

उन्होंने रिकॉर्ड रूम में रखे अभिलेखो को निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए रिकॉर्ड रूम में परगनावार रखें अभिलेखों इसी तरह सुव्यवस्थित ढंग रखे जाएं तथा बीच-बीच में वस्ते को चेक भी करते रहें। उन्होंने तहसील में जन सामान्य की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायत का नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए।

 

इसके उपरांत मंडलायुक्त ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय खतौली का निरीक्षण किया। उन्होंने विकासखंड प्रागण आदि का निरीक्षण करते खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए खंड विकास अधिकारी कार्यालय खतौली में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने स्थापना पटेल सहित अन्य पटल आइजीआरएस शिकायतों के निस्तारण, लेख, लघु सिंचाई, जल जीवन मिशन आदि के कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने क्षेत्र पंचायत में कराए गए कार्यों की भी समीक्षा करी। उन्होंने आर आरसी सेंटर संचालित रहने तथा सामुदायिक शौचाल मेंटेनेंस संचालित रहने के लिए केयरटेकर को निर्देश दिए। उन्होंने महिला केयर टेकरो के भुगतान को समय से करने के निर्द दिए। उन्होंने मनरेगा में मानव दिवस सृजन करने के निर्देश दिए, जिससे लक्ष्य की पूर्ति की जा सके उन्होंने निरीक्षण के दौरान के दोरान मनरेगा की प्रगति कम पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए मनरेगा कार्य सहित अन्य कार्यों का जो लक्ष्य निर्धारित है, उसको शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए इसमें किसी प्रकार की शीतलता ना बरती जाए। उन्होंने आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय अंतर्गत किया जाने के भी निर्देश दिए।इससे पूर्व मंडलायुक्त को पुलिस की टुकड़ी द्वारा गॉड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार, उप जिला अधिकारी खतौली निकिता शर्मा, तहसीलदार खतौली श्री अरविंद कुमार, खंड विकास अधिकारी खतौली ज्योति चावला सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon