श्री राम कॉलेज इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को मल्टीनेशनल कंपनियों ने
1 min read
श्री राम कॉलेज इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को मल्टीनेशनल कंपनियों ने प्लेसमेंट के लिए किया आमंत्रित। मुजफ्फरनगर 2 मई प्राप्त समाचार के अनुसार श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर की इकाई श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में गुरुग्राम की प्रतिष्ठित कम्पनी रुद्रा पावर इंजीनियरिंग प्रा0 लि0, गाजियाबाद द्वारा बी0टेक0, पॉलीटैक्निक, बी0एससी0, बी0सी0ए0 एवं एम0बी0ए0 के छात्र/छात्राओं को कैम्पस प्लेसमैंट हेतु आमन्त्रित किया गया। कम्पनी के मुख्य कार्यकारी अधिकरी श्री ए0के0 त्यागी एवं कम्पनी प्रतिनिधि श्री लाल सिंह व एच0आर0 हैड की संयुक्त टीम ने प्लेसमैंट प्रक्रिया को सम्पूर्ण कराया जिस हेतु बी0टेक0, पॉलीटैक्निक, तथा अन्य विधाओं के छात्र/छात्राओं को सम्मिलित किया गया। प्लेसमेंट प्रक्रिया के आरम्भ में श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के निदेशक प्रो0 (डॉ0) ए0के0 वशिष्ठ तथा ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट के चीफ कॉर्डिनेटर श्री आशीष चौहान ने कम्पनी प्रतिनिधियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। प्लेसमेंट प्रक्रिया तीन चरणों में सम्पन्न हुई। प्रथम चरण में सभी अभ्यर्थियों को प्लेसमैंट टीम के अधिकारियों द्वारा कम्पनी प्रोफाईल, जॉब प्रोफाईल, कार्यक्षेत्र तथा सैलरी आदि के विषय में जानकारी दी। इसके उपरान्त श्री ए0के0 त्यागी के माध्यम से विद्यार्थियों को रुद्रा पावर इंजीनियरिंग के ऑपरेशन एण्ड मेंटेनेंस के बारे में बताया कि रुद्रा पावन ‘इंजीनियरिंग’ तथा ‘कॉन्ट्रैक्टिंग’ सेवाओं के क्षेत्र में एक विश्वसनीय नाम है। हम भारत भर में थर्मल पावर प्लांट, डिस्टिलरी, शुगर प्लांट, कैमिकल यूनिट, पेपर मिल और अन्य औद्योगिक सुविधाओं के लिये इंजीनियरिंग समाधान प्रदान करने में विशेषज्ञ हैं। इसके बाद छात्र/छात्राओं की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। लिखित परीक्षा में सफल हुए छात्र/छात्राओं का कम्पनी के अधिकारियों द्वारा साक्षात्कार किया गया जिसमें उत्कृष्टता के आधार पर बीटेक के 37, बी0एससी0 के 12, एम0बी0ए0 के 13, बी0सी0ए0 के 7 एवं बी0बी0ए0 के 7 छात्र/छात्राओं का अंतिम रूप से चयन किया गया। अंतिम रूप से चयनित हुए छात्र/छात्राओं में संस्कार, आयुषी, शुभम चौधरी, ऋषभ, आदित्य मलिक, नन्दिनी, राधिका, वंशिका बंसल आदि रहे।
चयनकर्ताओं की टीम ने श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज के छात्र/छात्राओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके ज्ञान का स्तर कम्पनी की मांग के अनुरूप है तथा वे सभी छात्र/छात्राएं अनुशासित हैं। चयन प्रक्रिया में सहयोग के लिये उन्होंने श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज के प्लेसमैंट सैल की सराहना की। कम्पनी द्वारा 2.4 एल0पी0ए0 से लेकर 4.8 एल0पी0ए0 तक के वेतन का ऑफर लैटर प्रदान किया गया तथा चयनित छात्रों को जोइनिंग के लिये अपने गाजियाबाद स्थित प्लांट पर आमंत्रित किया।
इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के चेयरमैन डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनायें देते हुए उनका उत्सावर्द्धन किया। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के सचिव श्री संकल्प कुलश्रेष्ठ जी ने यह भी कहा कि विद्यार्थियांे को स्वकेन्द्रित, अनुशासित एवं अपने समय का सदुपयोग करते हुए शिक्षा पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिये ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर हो सकें। अतः विद्यार्थियों को चाहिए कि कॉलेज द्वारा आयोजित हर गतिविधि में भाग लेकर अवसर का लाभ उठायें एवं संस्थान द्वारा समय-समय पर आयोजित किये जाने वाले प्लेसमेंट ड्राइव में प्रतिभाग करते रहना चाहिए।
संस्थान के निदेशक प्रो0 (डॉ0) ए0के0 वशिष्ठ ने बताया कि श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर में इस वर्ष ऑन कैम्पस 18 तथा ऑफ कैम्पस 25 कम्पनियों ने छात्र/छात्राओं का वृहद स्तर पर चयन किया। श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज की इकाई श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग निरन्तर प्रगति के पथ पर है और क्षेत्र ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दे रही है जिसका श्रेय संस्थान के संस्थापक चेयरमैन डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ को जाता है क्योंकि तकनीकी व उच्च शिक्षा के प्रति उनका समपर्ण सदैव पथ प्रदर्शक का कार्य करता है।
इस अवसर पर श्रीराम गु्रप ऑफ कोलेजेज, मुजफ्फरनगर एकीकृत परिसर के श्री फिरोज अली, विभागाध्यक्ष, सिविल इंजी0, डॉ0 अंकुर कुमार, विभागाध्यक्ष, इलैक्ट्रिकल इंजी0, इं0 कनुप्रिया, विभागाध्यक्ष, इलैक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन इंजी0, श्री पवन चौधरी, विभागाध्यक्ष, मैकेनिकल इंजी0 ने कम्पनी प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह् भेंट कर उनका आभार प्रकट किया एवं सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामानाएं दीं।
संस्था के चीफ टैªनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट कॉर्डिनेटर प्रो0 आशीष चौहान ने कंपनियों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और उनसे भविष्य में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज से जुडे़ रहकर टेªनिंग एण्ड प्लेसमेंट प्रक्रियाओं को मजबूत बनाने का आग्रह किया एवं सभी चयनित छात्र/छात्राओं को बधाई दी।
कार्यक्रम का कुशल संचालन इं0 नितिशा त्यागी ने किया। मुख्य प्लेसमेंट अधिकारी श्री आशीष चौहान के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चित्रा श्रीवास्तव, श्री सचिन कुमार, श्री अमित कुमार, श्री विकुल कुमार एवं विभिन्न पाठ्यक्रमों के सभी प्रवक्ताओं का विशेष योगदान रहा।
