फुगाना के हबीबपुर हादसे का सीएम योगी ने लिया संज्ञान
1 min read
फुगाना के हबीबपुर हादसे का सीएम योगी ने लिया संज्ञान: कमिश्नर डॉ. रुपेश कुमार ने मृतक आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपए देने के निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर बीती रात थाना फुगाना क्षेत्र के ग्राम हबीबपुर में हुए दिल दहला देने वाले हादसे का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान देते हुए निर्देश दिए की पीड़ित परिवार को राहत देते हुए उनकी हर प्रकार से मदद की जाए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के पालन में सहारनपुर मंडल सहारनपुर के कमिश्नर डॉक्टर रुपेश कुमार ने मृतकों के आश्रितों को प्रत्येक को 5 लख रुपए देने की घोषणा करते हुए निर्देश जारी किए हैं मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 19.07.2026 को समय 21.00 बजे थाना फुगाना पुलिस को ग्राम हबीबपुर में बरसात के कारण एक मकान गिर जाने तथा उसके नीचे एक परिवार के सदस्यों के दब जाने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर थाना फुगाना पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य आरम्भ किया गया तथा दुर्घटना में घायल 07 लोगों को उपचार हेतु सीएचसी बुढ़ाना में भर्ती कराया गया ।
आयुक्त सहारनपुर मण्डल डॉ. रूपेश कुमार , जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा अधिकारीगण के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है । दौराने उपचार मकान स्वामी इस्लामुद्दीन पुत्र नानू एवं उनके 04 बच्चों की मृत्यु हो गयी है तथा घायल 02 अन्य बच्चों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है । देर रात्रि तक उच्चाधिकारीगण पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। अग्रिम विधिक कार्यवाही की कृपा ।
*प्रकरण के सम्बन्ध में आयुक्त डॉ. रूपेश कुमार एवं श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने भी इस संबंध में अपना बयान जारी किया 19.07.2026 को थानाक्षेत्र फुगाना में बरसात के कारण मकान गिर जाने की घटना की सूचना प्राप्त होने पर श्रीमान आयुक्त महोदय सहारनपुर मण्डल डॉ. रूपेश कुमार, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह, श्रीमान जिलाधिकारी महोदय मुजफ्फरनगर श्री उमेश मिश्रा एवं श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा अधिकारीगण के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है । तमाम अधिकारी गण देर रात तक घटनास्थल पर मौजूद रहे और आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे एवं पीड़ित परिवार की जितनी भी हो सकती थी सहायता की और राहत कार्य तेजी के साथ संपन्न कराया
