नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 21, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

कमिश्नर डॉ. रुपेश कुमार का मुजफ्फरनगर में तूफानी दौरा

1 min read

कमिश्नर डॉ. रुपेश कुमार का मुजफ्फरनगर में तूफानी दौरा: कलेक्ट्रेट, तहसील, नगर पालिका, ब्लॉक का गहन निरीक्षण। मुजफ्फरनगर 13 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार आज सहारनपुर मंडल सहारनपुर के मंडल आयुक्त वरिष्ठ लोकप्रिय आईएएस डॉक्टर रुपेश कुमार ने मुजफ्फरनगर का जबरदस्त और तूफानी भ्रमण किया इस भ्रमण के दौरान कमिश्नर डॉक्टर रुपेश कुमार ने जबरदस्त जनसंपर्क भी किया और आम जनता की समस्याओं को भी सुना और उनका निस्तारण भी किया अपने मुजफ्फरनगर के तूफानी भ्रमण के दौरान मंडल आयुक्त सहारनपुर मंडल डॉक्टर रुपेश कुमार ने तहसील सदर का निरीक्षण किया और सभी फाइलों को देखा एवं दिशा निर्देश भी दिए मंडल आयुक्त डॉ रूपेश कुमार काफी देर तक तहसील सदर में रहे और जोरदार निरीक्षण किया तहसील सदर का निरीक्षण करने के पश्चात डॉ रूपेश कुमार नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर पहुंचे और नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर का सभी कार्यालय का निरीक्षण किया एवं दिशा निर्देश जारी किए अपने तूफानी भ्रमण के दौरान मंडल आयुक्त डॉ रूपेश कुमार ने मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट का भी निरीक्षण किया इस दौरान जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर श्री उमेश मिश्रा भी लगातार उनके साथ रहे मुजफ्फरनगर भ्रमण के दौरान कमिश्नर डॉक्टर रुपेश कुमार ने सदर ब्लॉक का भी निरीक्षण किया यहां पर भी उन्होंने आम जनता से भेंट कर जनता की समस्याओं का निस्तारण किया एवं जनसुनवाई के लिए और रखरखाव के लिए दिशा निर्देश भी जारी किए मिली जानकारी के अनुसार कमिश्नर सहारनपुर डॉक्टर रूपेश कुमार को मुजफ्फरनगर में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया इस दौरान मुजफ्फरनगर जनपद के

डीएम उमेश मिश्रा सहित दोनों एडीएम श्री गजेंद्र कुमार और श्री संजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे

तहसील सदर में निरीक्षण के दौरान

एसडीएम सदर प्रवीण द्विवेदी व तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड़ ने कमिश्नर सहारनपुर डॉक्टर रूपेश कुमार व डीएम उमेश मिश्रा का बुके देकर तहसील में स्वागत किया गया

सदर तहसील में निरीक्षण के दौरान कमिश्नर सहारनपुर डॉक्टर रूपेश कुमार का एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बुके देकर स्वागत किया

कमिश्नर सहारनपुर डॉक्टर रूपेश कुमार सदर तहसील में एसडीएम कोर्ट में बैठकर फाइलों का भी गहन निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए

कमिश्नर ने अभिलेखागार का भी निरीक्षण किया और यहां पर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए

कमिश्नर सहारनपुर डॉक्टर रूपेश कुमार ने निरीक्षण की जानकारी भी मुजफ्फरनगर की मीडिया करने को दी और विस्तार से बताया इस दौरान

डीएम उमेश मिश्रा भी मौजूद

रहे

अचानक ही नगरपालिका में ओचक निरीक्षण को पहुंचे कमिश्नर सहारनपुर डॉक्टर रूपेश कुमार इस दौरान कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा

ईओ प्रज्ञा सिंह सहित सभासदों ने बुके देकर कमिश्नर सहारनपुर डॉक्टर रूपेश कुमार व डीएम उमेश मिश्रा का स्वागत किया

कमिश्नर सहारनपुर डॉक्टर रूपेश कुमार ने नगरपालिका के ज़लकल विभाग जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र विभाग बिजली विभाग हाउस टेक्स विभाग व सभागार व चेयरमैन कार्यालय ईओ कार्यालय का भी औचक निरीक्षण क्या और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए

डीएम उमेश मिश्रा व एडीएम फाइनेंस गजेंद्र सिंह एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ईओ प्रज्ञा सिंह सहित सभासद राजीव शर्मा मनोज शर्मा भी मौजूद रहे और कमिश्नर डॉक्टर रुपेश कुमार का जबरदस्त स्वागत किया

निरीक्षण के दौरान सहारनपुर मंडल सहारनपुर के कमिश्नर डॉक्टर रुपेश कुमार ने चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप व ईओ प्रज्ञा सिंह सहित नगरपालिका कर्मचारियों से ली नगरपालिका की बारीकी से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए चाहे कलेक्ट्रेट हो चाहे नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर हो चाहे खंड विकास कार्यालय सदर ब्लॉक हो चाहे सदर तहसील हो जहां-जहां भी आज मंडल आयुक्त डॉ रूपेश कुमार ने अचानक निरीक्षण किया वहां वहां पर आम जनता से भी मुलाकात की एवं उनकी समस्याओं का भी निस्तारण किया कुल मिलाकर दिनभर आज सहारनपुर मंडल सहारनपुर के कमिश्नर डॉक्टर रुपेश कुमार के मुजफ्फरनगर में तूफानी भ्रमण से हड़कंप मचा रहा परंतु मुजफ्फरनगर जनपद में कमिश्नर सहारनपुर डॉक्टर रुपेश कुमार का भ्रमण सकुशल संपन्न हो गया आज पूरे जनपद में सहारनपुर मंडल सहारनपुर के कमिश्नर डॉक्टर रुपेश कुमार के आगमन से जहां एक और सभी सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा वहीं दूसरी ओर आम जनता में भारी उत्साह देखने को मिला जब से डॉक्टर रुपेश कुमार सहारनपुर मंडल सहारनपुर के कमिश्नर बने हैं तब से लगातार मुजफ्फरनगर शामली और सहारनपुर जनपदों में आम जनता में काफी उत्साह है और सभी के कार्य हो रहे हैं यही कारण है कि कम समय में ही कमिश्नर डॉक्टर रुपेश कुमार ने पूरे सहारनपुर मंडल सहारनपुर के तीनों जनपदों में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर ली है

मिली जानकारी के अनुसार मंडलायुक्त सहारनपुर डॉक्टर रुपेश कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट, तहसील सदर, नगर पालिका, खंड विकास कार्यालय सदर का किया गया निरीक्षण संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

==================================

कार्यालय में कोई भी पत्रावली पेंडिंग ना रखी जाए सभी पत्रावलियों का समयअंतर्गत निस्तारण सुनिश्चित करें संबंधित अधिकारी गण

===================== सहारनपुर मंडल सहारनपुर डॉक्टर रुपेश कुमार ने आज जनपद में पहुंचकर कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया।

मंडलायुक्त ने सर्वप्रथम न्यायिक अनुभाग एनबीसी बाद सहायक कक्ष में पहुंचकर वाद राहत पटल पर गाड फाइल पत्रावली, अधिकारियों व कर्मचारियों की जीपीएफ एवं सेवा पुस्तिका को देखा जो जनवरी 2026 तक पूर्ण पाई गई, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने मंडलायुक्त को अवगत कराया की अधिकारियों व कर्मचारी की सेवा पुस्तिका जीपीएफ पासबुक मानव संपदा पोर्टल पर भी अपलोड है। उन्होंने आय कर पत्रावली, एफसीआरए पटल पर विद्युत देय पंजिका को देखा, ईआरके कक्ष में मंडलायुक्त ने डाक रजिस्टर का डाक वही से मिलान कराया, इसमें सब सही मिला। उन्होंने रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण करते हुए विविध वर्ष 15 से 18 का वस्ते की विभिन्न पत्रावलियों को देखा। नजारत अनुभाग में अलमारी को खुलवाकर देखा तथा कार्य विभाजन चार्ट को देखकर संबंधित सहायक लिपिक से जानकारी भी ली। उन्होंने संबंधित लिपिक को निर्देश दिए अधिकारियों व कर्मचारी की जीपीएफ पासबुक एवं सेवा पुस्तिका में इस तरह का कार्य करे की कोई कटिंग ना हो यदि कहीं पर कटिंग हो जाए तो साफ-साफ लिखा हो तथा संबंधित अधिकारी के वहां पर हस्ताक्षर भी कराया जाए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सभी अलमारियों में अभिलेख व्यवस्थित ढंग से रखे पाए गए।इसके उपरांत मंडलायुक्त ने राजस्व एवं न्यायिक अभिलेखागार का निरीक्षण किया, रिकॉर्ड रूम में परगनावार अभिलेख रखें पाए तथा परगना भोकरहेडी का वस्ता को खुलवाकर पत्रावलियों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने मंडलायुक्त को अवगत कराया कि रिकॉर्ड रूम में सीसीटीवी कैमरा की भी व्यवस्था कि गई है। मंडलायुक्त ने रिकॉर्ड रूम की पुरानी बिल्डिंग होने पर निर्देश दिए रिकॉर्ड रूम को दूसरी जगह पर शिफ्ट किए जाने की आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी सहायक पटलों को निर्देशित किया कोई भी पत्रावली पेंडिंग में ना रहे इस पर विशेष ध्यान रखा जाए।

उसके उपरांत मंडलायुक्त ने तहसील सदर का निरीक्षण किया। तहसील सदर में साफ सफाई दुरुस्त पाई गई। उन्होंने रजिस्टर कानूनगो अनुभाग, भू अभिलेखागार रिकॉर्ड रूम, न्यायालय तहसीलदार कक्ष का निरीक्षण किया । उन्होंने रजिस्टर कानूनगो अनुभाग कक्ष में रजिस्टर मलकान का अवलोकन किया तथा रजिस्टर से खतौनी का भी मिलान कर देखा सही पाया गया। न्यायालय तहसीलदार कक्ष में केस डायरी तथा सबसे पुरानी पत्रावली का निरीक्षण किया जिसमें सबसे पुरानी पत्रावली,वसीयतनामा से विवादित संबंधित पत्रावली लंबित पायी गई, जिसको एक माह निस्तारण करने के निर्देश दिए। लेखपालों कार्मिकों की जीपीएफ एवं सेवा पुस्तिका को देखते हुए संबंधित लिपिक निर्देश दिए जीपीएफ तथा सेवा पुस्तिका को मेंटेन रखी जाएं। उन्होंने आर सी रजिस्टर तथा संपूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए शिकायतकर्ता के मोबाइल पर वार्ता कर शिकायत के निस्तारण की जानकारी ली, जिस पर शिकायतकर्ता ने शिकायत के निस्तारण किए जाने से संतुष्ट है, से अवगत कराया। उन्होंने निर्देश दिए संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार तथा जांच कर शिकायतों का निस्तारण किया जाए, कोई शिकायत पेंडिंग में ना रखी जाने के निर्देश दिए। उन्होंने रिकॉर्ड रूम में रखे अभिलेखो को निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए रिकॉर्ड रूम में परगनावार रखें अभिलेखों इसी तरह सुव्यवस्थित ढंग रखे जाएं तथा बीच-बीच में वस्ते को चेक भी करते रहे।

इसके उपरांत मंडलायुक्त ने नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने गृहकर व जलकर विभाग में वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष कम पाए जाने पर असंतोष व्यक्त करते हुए लक्ष्य को शत-प्रतिशत मार्च 2026 तक पूर्ण करने के अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए। उन्होंने गृह कर वसूली नामांतरण पत्रावली का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि जिनके बैनामा भी हैं उनका भी प्रचार प्रसार कराया जाए। उन्होंने सभागार कक्ष, सहायक अभियंता निर्माण खंड कक्ष, अवर अभियंता निर्माण कक्षा, राज वित्त आयोग से संबंधित पत्रावलियों, लेखा विभाग में पेंशन से संबंधित पत्रावली, जल कल विभाग कंप्यूटर कक्ष ओटोमेशन कक्ष, नगर पालिका प्रांगण का आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कंप्यूटर कक्ष में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने से संबंधित लिपिक से जानकारी ली, उन्होंने निर्देश दिए जो पुरानी पत्रावली है उसको अच्छी तरह देख लें। उन्होंने नगर पालिका प्रांगण में लगे फुहारा का भी निरीक्षण किया।

इसके उपरांत मंडलायुक्त ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय सदर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिकायत अनुभाग खंड विकास अधिकारी कक्ष सभागार कक्ष कंप्यूटर कक्ष, विकासखंड प्रागण आदि का निरीक्षण करते खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए की आइजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय अंतर्गत किया जाए, कोई भी शिकायत डिफाल्टर की श्रेणी में न हो। उन्होंने सभागार कक्ष का निरीक्षण करते हुए खंड विकास अधिकारी सदर को निर्देश दिए की कक्षों में जाले न हो तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संजय कुमार सिंह, अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार,अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री सुशील कुमार,नगर मजिस्ट्रेट श्री पंकज प्रकाश,उप जिलाधिकारी सदर श्री प्रवीण कुमार द्विवेदी, तहसीलदार सदर श्री राधेश्याम गोड़,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका प्रज्ञा सिंह, जिला विकास अधिकारी श्री दिग्विजय नाथ त्रिवेदी, खंड विकास अधिकारी सदर पटल सहायक सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon