नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

IVF के बारे में सही जानकारी है जरूरी, भ्रांतियों से न हों गुमराह

1 min read

*IVF के बारे में सही जानकारी है जरूरी, भ्रांतियों से न हों गुमराह*

 

मुजफ्फरनगर: इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) से जुड़ी सटीक जानकारी देना आज के समय की आवश्यकता बन गई है, ताकि महिलाएं और दंपति गर्भधारण से जुड़ी समस्याओं को बेहतर समझ सकें और सही निर्णय ले सकें। विशेषज्ञों के अनुसार, IVF प्रक्रिया को लेकर समाज में फैली कई भ्रांतियों को दूर कर इसके वास्तविक स्वरूप को समझना बेहद जरूरी है। इस दिशा में अनुभवी डॉक्टरों द्वारा समय-समय पर सही मार्गदर्शन और जानकारी साझा की जा रही है।

 

*डॉ सौजन्या अग्रवाल, सीनियर डॉयरेक्टर – इनफर्टिलिटी और आई वी एफ, रोबोटिक और गायनेकोलॉजी लेप्रोस्कॉपी, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल वैशाली ने बताया कि* “IVF एक ऐसी आधुनिक प्रक्रिया है जिसमें अंडाणु और शुक्राणु को प्रयोगशाला में मिलाया जाता है और विकसित भ्रूण को महिला के गर्भाशय में प्रत्यारोपित किया जाता है। यह विशेष रूप से उन दंपतियों के लिए सहायक है, जो प्राकृतिक रूप से संतान प्राप्ति में असमर्थ हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि IVF कोई आखिरी विकल्प नहीं बल्कि एक प्रभावी और सफल विकल्प है, और कुछ मामलों में IUI या दवाओं से भी सफलता मिल सकती है।“

 

*डॉ सौजन्या ने आगे बताया कि* “IVF को लेकर कई मिथक समाज में व्याप्त हैं। मसलन, यह मानना कि IVF से जन्मे बच्चे सामान्य नहीं होते या इस प्रक्रिया में अत्यधिक दर्द और जोखिम होता है, पूरी तरह से गलत है। आज की उन्नत तकनीकों, जैसे जेनेटिक स्क्रीनिंग के माध्यम से जन्मजात विकारों की आशंका कम की जा सकती है और IVF एक सुरक्षित एवं नियंत्रित प्रक्रिया के रूप में अपनाई जाती है। साथ ही, IVF की सफलता दर भी महिला की उम्र, अंडाणु-शुक्राणु की गुणवत्ता, हार्मोनल संतुलन और जीवनशैली जैसे कारकों पर निर्भर करती है।“

 

मैक्स हॉस्पिटल, वैशाली में बांझपन से जुड़ी विभिन्न सेवाएं उपलब्ध हैं, जिनमें इन्फर्टिलिटी का मूल्यांकन कर व्यक्तिगत उपचार योजना तैयार करना, IUI (इंट्रा यूटेरिन इंसमिनेशन), IVF एवं जेनेटिक स्क्रीनिंग, पुरुष बांझपन का उपचार (जैसे ICSI व शुक्राणु पुनःप्राप्ति), फर्टिलिटी संरक्षण हेतु फ्रीजिंग, एग और स्पर्म डोनेशन की सुरक्षित व्यवस्था, साथ ही लैप्रोस्कोपिक और रोबोटिक सर्जरी शामिल हैं। इसके अलावा, गर्भावस्था से पहले और बाद की सम्पूर्ण मातृत्व देखभाल भी यहां सुनिश्चित की जाती है।

 

डॉ सौजन्य अग्रवाल ने सभी इच्छुक दंपतियों से आग्रह किया कि वे भ्रांतियों से दूर होकर सटीक जानकारी प्राप्त करें और विशेषज्ञों से परामर्श लेकर मातृत्व के अपने सपनों को साकार करें। IVF अब एक आशा की किरण है, जो सही मार्गदर्शन और उन्नत चिकित्सा तकनीकों से कई परिवारों को संतान सुख दे रही है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon