नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
July 17, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

बैंकों में फर्जी आधार पर खाता खुलवाकर साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार

1 min read

बैंकों में फर्जी आधार पर खाता खुलवाकर साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर 14 जुलाई प्राप्त समाचार के अनुसार
*फर्जी दस्तावेजों से बैंक खाता खुलवाकर साइबर ठगी की रकम खपाने वाले संगठित गिरोह के 01 शातिर सदस्य को थाना साइबर क्राइम पुलिस ने किया गिरफ्तार।*
साइबर अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ एवं प्रभारी निरीक्षक श्री कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा पहचान छिपाकर फर्जी पैन कार्ड एवं फर्जी जीएसटी पंजीकरण तैयार कराकर M/S Creative Handicraft के नाम पर बैंक खाता खुलावाने वाले संगठित गिरोह के अपराधी को थाना साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* थाना साईबर टीम द्वारा साइबर अपराध में प्रकाश में आए HDFC बैंक खाता संख्या 5020010127092 की जांच में पाया गया कि खाता M/S Creative Handicraft फर्म के नाम पर संचालित है, जिसमें मोहित कुमार पुत्र सूरजभान निवासी शेरपुर, मुजफ्फरनगर को प्रोपराइटर दर्शाया गया है। खाते पर दर्ज मोबाइल नंबर की CAF जांच से यह नंबर अदनान चौहान पुत्र जब्बार चौहान निवासी ग्राम सलाहपुर, थाना रोहटा, जनपद मेरठ के नाम पर पाया गया।
खाते में लगाए गए पैन कार्ड, जीएसटी पंजीकरण, फर्म के दस्तावेजों एवं CAF में उपलब्ध फोटो के मिलान से सभी फोटो एक ही व्यक्ति अदनान चौहान के पाए गए। जांच में ज्ञात हुआ कि अदनान चौहान ने अपनी पहचान छिपाकर मोहित कुमार के नाम से फर्जी पैन कार्ड एवं फर्जी जीएसटी पंजीकरण तैयार कराकर M/S Creative Handicraft के नाम पर उक्त बैंक खाता खुलवाया। प्रारंभिक जांच से यह भी स्पष्ट हुआ कि अदनान चौहान अपने अन्य अज्ञात साथियों के साथ मिलकर इस खाते का उपयोग साइबर धोखाधड़ी, शेयर मार्केट/क्रिप्टो निवेश के नाम पर प्राप्त अवैध धनराशि को प्राप्त करने, निकालने, स्थानांतरित करने तथा उसके स्रोत को छिपाने के लिए कर रहा है। इस प्रकार वह एक संगठित साइबर अपराध नेटवर्क के माध्यम से धोखाधड़ी की रकम के लेन-देन एवं वितरण में संलिप्त पाया गया। विवेचना में संगठित धोखाधड़ी का खुलासा होने पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* अदनान चौहान पुत्र जब्बार चौहान नि0 ग्राम सलाहपुर थाना रोहटा जनपद मेरठ।

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
*1.* मु0अ0सं0 0028/2026 318(4),336(3),338,340(2),112(2) BNS 2023, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* उ0नि0 श्री गौरव चौधरी थाना साइबर क्राइम, मुजफ्फरनगर।
*2.* का0 1795 विपिन थाना साइबर क्राइम, मुजफ्फरनगर।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon